BMW CE 02 Electric Scooter: दिग्गज टू व्हीलर कंपनी बीएमडब्ल्यू और टीवीएस भारतीय इलेक्ट्रिक मार्केट में धमाल मचाने के लिए सहयोग किया है। दोनों कंपनियां भारत में सीई 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश करने के लिए साझेदारी की है। ये दोनों कंपनी पहले से ही 310 मोटरसाइकिल सीरीज में भागीदार हैं।
अमेरिका में 7,599 डॉलर होगी बाइक की कीमत
सीई 02 इलेक्ट्रिक स्कूटर को तमिलनाडु स्थित टीवीएस की प्लांट में निर्मित किया गया है। यह दोनों कंपनियों की साझेदारी में बनी पहली ईवी भी है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक बाइक को भारत में पेश करने की तैयारी में है। हालांकि, वर्तमान में इस बाइक को उन देशों में निर्यात किया जा रहा है जहां इसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी है। यह बाइक संयुक्त राज्य अमेरिका में 7,599 डॉलर में खुदरा बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।
BMW CE 02 Electric Scooter: खासियत
यह इलेक्ट्रिक बाइक हाई टेक्नोलॉजी से लैस होगा। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर अधिकतम 11 किलोवाट का आउटपुट देती है, जो लगभग 15 हॉर्स पावर के बराबर है और 55 न्यूटन-मीटर का टॉर्क पैदा करती है। दावा किया गया है कि इसका 2-किलोवाट बैटरी पैक एक बार फुल चार्ज होने के बाद 56 मील की रेंज प्रदान करने में सक्षम है।
सीई 02 का लक्ष्य आपकी डिवाइस को चार्ज रखने के लिए मल्टीपल राइड मोड, एलईडी लाइट्स और यहां तक कि एक आसान यूएसबी पोर्ट जैसी सुविधाओं के साथ आपकी सवारी को सहज बनाना है। पार्किंग की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में रिवर्स गियर और बिना चाबी वाले इग्निशन सिस्टम भी है।
इतना ही नहीं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.5 इंच का फुल-कलर टीएफटी डिस्प्ले और मानक एबीएस भी है, जो सुरक्षा और तकनीक का संतुलित मिश्रण सुनिश्चित करता है।
यह भी पढ़ेंः उड़ने वाली कार, खत्म हुआ इंतजार, लॉन्चिंग टाइम और प्राइस को लेकर ताजा अपडेट आया सामने
भारत में कब होगा लॉन्च?
बात करें इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में लॉन्च होने की तो फिलहाल कंपनी ने आधिकारिक तौर पर लॉन्च डेट का खुलासा नहीं की है। हालांकि, संभावना है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर/बाइक भारत में अगले साल (2024) में दस्तक दे सकता है। इसकी कीमत भारत में अमेरिका के मुकाबले कम होने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
Toyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
15 hrs agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
15 hrs agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
17 hrs agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
20 hrs agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
22 hrs agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
1 day agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
1 day agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
1 day agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
2 days agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines