BMW Cars: बीएमडब्ल्यू अपनी लग्जरी सेडान कार BMW 5 Series को भारत में अपडेट करने की तैयारी में है। हाल ही में ग्लोबल मार्केट में इस कार का अपडेट वर्जन पेश किया गया है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल के अंत तक इसे भारत के बाजार में उतार दिया जाए।
व्हीलबेस 2995 एमएम होगा
नई फाइव सीरीज कार का साइज पुरानी के मुकाबले करीब 20 mm बड़ा होगा। इसका व्हीलबेस 2995 एमएम होगा और नए बंपर, स्टाइलिश ग्रिल दिए जाएंगे। फिलहाल BMW 5 Series शुरुआती कीमत 65.40 से 68.90 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में मिलती है।
14.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
BMW 5 Series के अपडेट वर्जन में 14.9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, आईड्राइव 8.5, ऑटोनॉमस ड्राइविंग फंक्शंस जैसे कई फीचर्स दिए जा सकते हैं। बीएमडब्ल्यू की ओर से फाइव सीरीज 2024 को बीएमडब्ल्यू इसे चार और छह सिलेंडर इंजन के साथ देगा।
कार में मिलेगा हाइब्रिड इंजन
नई कार में ट्विन बूमरैंग साइज के डीआरएल और हैडलैंप मिल सकते हैं। इसमें एडेप्टिव एलईडी, 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा। इसका डीजल इंजन 194 bhp की पावर और 400 nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इसमें प्लग इन हाइब्रिड वर्जन भी दिया जाएगा।
पेट्रोल इंजन 205 bhp की पावर
फिलहाल कंपनी ने अभी नई कार की भारत में कीमत और लॉन्च डेट के बारे में कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है। अनुमान है कि यह साल 2024 में भारत के बाजार में लॉन्च कर दी जाएगी। इसमें पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन का विकल्प होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पेट्रोल इंजन 205 bhp की पावर और 330 nm का पीक टॉर्क देगा।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
टूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
43 mins agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
2 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
4 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
2 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines