एडवांस फीचर्स, सिंगल चार्ज पर चलता है 140 km, इस नए ईवी स्कूटर के लॉन्च से Hero और Ampere की हालत खराब!

E-Sprinto Amery price, E-Sprinto Amery mileage, ev scooters, scooters under 1 lakhs

फाइल फोटो

EV Scooters: टू व्हीलर निर्माता कंपनी ई-स्प्रिंटो ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर E-Sprinto Amery लॉन्च कर दिया है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 140 किलोमीटर तक चलता है। इस स्कूटर में दमदार 60V 50AH का बैटरी पैक दिया गया है। इसके साथ में 1500 BLDC हब की मोटर जोड़ी गई है। जिससे यह हाई परफॉमेंस देता है।

विज्ञापन

अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन

फिलहाल बाजार में इसके Blissful White, Sturdy Black (Matte) और High Spirit Yellow तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे। स्कूटर 4 घंटे में 0 से 100 फीसदी तक चार्ज हो जाता है। यह स्कूटर 65kmph की टॉप स्पीड देता है। इसकी बड़ी सीट कंफर्ट राइड देगी।

विज्ञापन

रिमोट कंट्रोल लॉक और मोबाइल चार्जिंग सॉकेट

ई-स्प्रिंटों अमेरी इलेक्ट्रिक स्कूटर शुरुआती कीमत 1.30 लाख रुपये एक्स-शोरूम में मिलेगा। इसमें डिजिटल डिस्प्ले, एंटी थेफ्ट अलार्म, रिमोट कंट्रोल लॉक, मोबाइल चार्जिंग सॉकेट फंड माय व्हीकल एप जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्कूटर में सेफ‌्टी का खास ध्यान रखा गया है।

विज्ञापन

स्कूटर का ग्राउंड क्लीयरेंस 200 mm

स्कूटर 3.3hp की पावर देता है। स्कूटर का ग्राउंड क्लीयरेंस 200 mm का है और इसका कुल वजन 98 kg है। जिससे इसे कम जगह से मोड़ना और निकालाना आसान है। यह बेहद आसानी से 150 kg तक का वजन उठा लेता है। इसके अगले पहिए में डिस्क ब्रेक और पिछले पहिए में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। बाजार में यह स्कूटर Hero Electric Optima, Ampere Magnus और Bounce Infinity को टक्कर देता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ