Bikes on a price of iPhone 17 Pro Max: Apple ने अपनी नई iPhone 17 सीरीज लॉन्च कर दी है, जिसमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max जैसे चार मॉडल शामिल हैं। इनकी कीमत भारत में 82,900 लाख रुपये से लेकर 2,29,900 रुपए तक जाती है। टेक्नोलॉजी लवर्स भले ही उत्साहित हों, लेकिन अगर आप सोचें तो इतनी बड़ी रकम में एक बेहतरीन बाइक भी खरीदी जा सकती है, जो आपको सिर्फ स्क्रीन पर स्क्रॉल करने के बजाय असली सफर और एडवेंचर का अनुभव कराएगी। आइए देखते हैं कौन सी बाइक्स आप iPhone 17 Pro Max की कीमत में ले सकते हैं।
Royal Enfield Classic 350
रॉयल एनफील्ड की Classic 350 बाइक भारतीय युवाओं की हमेशा से फेवरेट रही है। इसका मशहूर दुग-दुग साउंड और दमदार रोड प्रेजेंस इसे अलग बनाता है।
- इंजन: 349cc, सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड
- पावर: 20.2 bhp
- टॉर्क: 27 Nm
- कीमत: 1.97 लाख रुपये से 2.35 रुपये लाख (एक्स-शोरूम)
Kawasaki KLX 230
अगर आप ऑफ-रोडिंग पसंद करते हैं तो Kawasaki KLX 230 एक शानदार विकल्प है। हाल ही में इसकी कीमत कम की गई है, जिससे यह और भी किफायती हो गया है।
- इंजन: 233cc, एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर
- पावर: 18.1 hp
- टॉर्क: 18.3 Nm
- कीमत: 1.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
Yamaha R15 V4
Yamaha R15 V4 भारत की एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक में सबसे पॉपुलर नाम है। नई जनरेशन में इसे और भी टेक-फ्रेंडली और प्रैक्टिकल बनाया गया है।
- इंजन: 155cc, लिक्विड कूल्ड
- पावर: 18 hp
- टॉर्क: 14.2 Nm
- कीमत: 1.74 लाख रुपये (GST बदलाव के बाद)
Bajaj Pulsar NS400Z
स्पीड और पॉवर पसंद करने वालों के लिए Bajaj Pulsar NS400Z एक शानदार ऑप्शन है। इसमें हाल ही में अपडेट्स आए हैं, जिससे इसकी परफॉर्मेंस और बेहतर हो गई है।
- इंजन: 373cc, लिक्विड कूल्ड
- पावर: 43 hp (अपडेट के बाद)
- कीमत: 1.92 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
Suzuki V-Strom SX
अगर आप लंबे सफर और टूरिंग के शौकीन हैं तो Suzuki V-Strom SX आपके लिए एकदम सही बाइक है। यह एडवेंचर टूरर सेगमेंट में अपनी जगह बना चुकी है।
- इंजन: 249cc, ऑयल कूल्ड
- पावर: 26 hp
- टॉर्क: 22.2 Nm
- गियरबॉक्स: 6-स्पीड
- कीमत: 2.16 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)
iPhone 17 सीरीज की कीमतें
अब बात करते हैं iPhone 17 सीरीज की कीमतों की। Apple ने इस बार सभी मॉडलों में 256GB बेस स्टोरेज स्टैंडर्ड बना दिया है।
अब आपके पास दो ऑप्शन हैं या तो iPhone 17 Pro Max खरीदें, या फिर उसी कीमत में सड़क पर असली एडवेंचर देने वाली बाइक।
संबंधित खबरें
नई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिलें धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
4 hrs agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
9 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
14 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
16 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines