Upcoming Bikes and Scooter 2025: साल आखिरी महीना दिसंबर 2025 टू व्हीलर खरीदने वालों के लिए बेहद खास होने वाला है. महीने के आखिर तक भारत में एक से बढ़कर एक नई बाइक और स्कूटर लॉन्च होने की तैयारी में है. BMW, Suzuki, Bajaj और इटली की मशहूर कंपनी FB Mondial जैसी बड़ी कंपनियां इस महीने अपने नए मॉडल पेश करने जा रही हैं. इसमें सबसे ज्यादा चर्चा BMW F450 GS एडवेंचर बाइक और FB Mondial की भारत में वापसी को लेकर है. आइए जानते हैं दिसंबर 2025 में लॉन्च होने वाली सभी बड़ी बाइक्स और स्कूटर्स की डिटेल्स.
Suzuki e-Access
Suzuki अपनी पॉपुलर Access स्कूटर को इस बार पेट्रोल नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक अवतार में लाने वाली है. कंपनी मिड दिसंबर या महीने के आखिरी वीक में अपनी नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Suzuki e-Access को पेश कर सकती है. Honda, TVS और Bajaj पहले ही इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर चुके हैं, अब Suzuki भी इस रेस में उतर रही है. कंपनी अपने डीलरशिप पर धीरे-धीरे चार्जिंग पॉइंट्स लगवा रही है, जिससे साफ है कि लॉन्च की तैयारी पूरी हो चुकी है.
FB Mondial Piega 452
इटैलियन बाइक ब्रांड FB Mondial दिसंबर में इंडिया बाइक वीक (IBW) के जरिए भारत में दोबारा एंट्री करने जा रहा है. जिसमें कंपनी अपनी नई बाइक Piega 452 लॉन्च करेगी. इसमें 449.5cc का लिक्विड-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा, जो 47.5 PS की पावर और 39 Nm का टॉर्क पैदा करता है. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलेगा. इस ब्रांड को भारत में Motohaus लाएगी और कंपनी यहां मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की भी योजना बना रही है, ताकि बाइक्स को लोकली असेंबल किया जा सके.
Bajaj की नई 125cc बाइक
Bajaj भी इस महीने एक नई 125cc बाइक लॉन्च कर सकता है. यह बाइक N125 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी और Classic Pulsar 125 और NS 125 से ज्यादा स्पोर्टी और एडवांस फीचर्स के साथ आएगी.
Harley-Davidson X440T
Hero MotoCorp और Harley-Davidson मिलकर भारत में X440T मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में हैं. यह बाइक मौजूदा X440 पर ही बेस्ड होगी, लेकिन इसमें नए डिजाइन एलिमेंट्स और कुछ एडवांस फीचर्स मिलने की उम्मीद है. इसमें 440cc का वही इंजन रहेगा. यह बाइक सीधे तौर पर Royal Enfield Classic 350 को टक्कर देगी.
ये भी पढ़ें- 2025 में सबसे ज्यादा पॉपुलर रहीं ये 15 कारें, लिस्ट में देखें किसने मचाया धमाल
BMW F450 GS
दिसंबर 2025 की सबसे बड़ी लॉन्च BMW F450 GS एडवेंचर बाइक मानी जा रही है. इस बाइक को TVS और BMW ने मिलकर तैयार किया है और इसका प्रोडक्शन तमिलनाडु के होसुर प्लांट में होगा. इसमें 420cc का ट्विन-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा. इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, स्लिपर क्लच, क्विक शिफ्टर और इंजन ब्रेक कंट्रोल जैसे हाई-एंड फीचर्स मिलेंगे. एडवेंचर बाइक पसंद करने वालों के लिए यह साल की सबसे बड़ी सौगात हो सकती है.
Brixton Crossfire 500 Storr
Brixton Crossfire 500 Storr भी इंडिया बाइक वीक 2025 में लॉन्च की जाएगी. इसे भी Motohaus भारत में लेकर आ रही है. इसमें 486cc का पैरेलल-ट्विन इंजन मिलेगा और यह एक फुल एडवेंचर बाइक होगी. यह सीधे तौर पर Honda NX500, Benelli TRK 502 और आने वाली BMW F450 GS को टक्कर देगी. इसका डिजाइन और अपील एडवेंचर टूरिंग पसंद करने वाले राइडर्स के लिए खास होगी.
ये भी देखें…
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
7 hrs agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
1 day agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
1 day ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
1 day agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
2 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
2 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
2 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
2 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
3 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines