चाहते हैं शोरूम जैसी चमकदार बाइक? बंद करें ये रोज की गलतियां और फॉलो करें ये टिप्स

क्या आपकी बाइक का रंग फीका पड़ रहा है? धूप, धूल और बारिश से पेंट जल्दी खराब हो जाता है. जानिए आसान टिप्स और आम गलतियां जिनसे बचकर आप अपनी बाइक का पेंट सालों तक नया जैसा रख सकते हैं.

सालों तक चमकेगा बाइक का पेंट.

सालों तक चमकेगा बाइक का पेंट. (Photo-Freepik))

विज्ञापन

Bike care Tips: अगर आप बाइक चलाते हैं, तो आप जानते होंगे कि उसकी असली खूबसूरती उसके चमकदार पेंट से ही झलकती है. शोरूम से नई बाइक बिलकुल चमचमाती हुई मिलती है, लेकिन कुछ ही महीनों में उसका रंग फीका पड़ने लगता है. धूप, धूल और बारिश तो इसका सबसे बड़ा कारण हैं, लेकिन कई बार हमारी ही कुछ छोटी-छोटी गलतियां बाइक की चमक को और जल्दी खत्म कर देती हैं. अगर आप चाहते हैं कि आपकी बाइक हमेशा नई जैसी दिखे, तो इन गलतियों से तुरंत बचना शुरू करें.

1. गलत साबुन से बाइक धोना

अक्सर लोग बाइक धोने के लिए बर्तनों का साबुन या डिशवॉशिंग लिक्विड इस्तेमाल कर लेते हैं. यह आदत पेंट के लिए सबसे खतरनाक है. ऐसे डिटर्जेंट में तेज कैमिकल्स होते हैं जो पेंट की ऊपर की सेफ्टी लेयर को हटा देते हैं. जब यह परत चली जाती है, तो पेंट अपनी चमक खोने लगता है और सूरज की रोशनी से जल्दी खराब हो जाता है. बाइक धोने के लिए हमेशा कार या बाइक वॉश शैम्पू का इस्तेमाल करें. अगर वह न मिले, तो बाल धोने वाला शैम्पू भी बेहतर ऑप्शन है.

विज्ञापन

2. सूखे या सख्त कपड़े से पोंछना

धूल जमी बाइक को बिना पानी डाले सूखे या सख्त कपड़े से रगड़ना सबसे बड़ी गलती है. धूल के छोटे-छोटे कण पेंट पर बारीक खरोंच डाल देते हैं, जो समय के साथ उसकी चमक को खत्म कर देते हैं. बाइक को साफ करने के लिए पहले उस पर पानी डालें और फिर माइक्रोफाइबर या मुलायम सूती कपड़े से पोंछें. इससे पेंट की शाइन बनी रहेगी.

3. टैंक पर गंदा कपड़ा या कवर रखना

कई लोग आदत से मजबूर होकर बाइक के टैंक पर कपड़ा या रुमाल रख देते हैं. अगर यह कपड़ा गंदा है तो हवा या वाइब्रेशन से वह लगातार पेंट पर रगड़ खाता है, जिससे टैंक पर निशान पड़ने लगते हैं. इसी तरह, गंदा कवर डालने से भी पेंट पर खरोंच आ सकती है. इसलिए हमेशा साफ कपड़े या कवर का ही इस्तेमाल करें.

विज्ञापन

4. तेज धूप में बाइक पार्क करना

अगर आप अपनी बाइक को लंबे समय तक सीधे धूप में खड़ी रखते हैं, तो इसका असर उसके रंग पर साफ दिखाई देता है. सूरज की किरणें पेंट को फीका कर देती हैं और बाइक की चमक धीरे-धीरे गायब हो जाती है. कोशिश करें कि बाइक को हमेशा छांव में पार्क करें. अगर यह पॉसिबल न हो, तो एक साफ और हल्के रंग का कवर जरूर इस्तेमाल करें.

बाइक का पेंट सिर्फ उसकी खूबसूरती नहीं, बल्कि उसकी देखभाल का भी आईना होता है. अगर आप ऊपर बताई गई छोटी-छोटी गलतियों से बचेंगे, तो आपकी मोटरसाइकिल लंबे समय तक चमकदार और नई जैसी दिखेगी. सही तरीके से धुलना, पोंछना और सही जगह पार्क करना- यही तीन बातें आपके बाइक की शाइन को सालों तक बनाए रख सकती हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ