अगर आपकी बाइक कुछ समय पहले तक अच्छा माइलेज दे रही थी, लेकिन अब अचानक पेट्रोल ज्यादा खर्च करने लगी है तो माइलेज गिरने के पीछे हमेशा इंजन की कोई बड़ी खराबी हो जरूरी नहीं है. टायर में कम हवा से लेकर गंंदे एयर फिल्टर और बाइक चलाने का तरीका तक पेट्रोल की खपत बढ़ा सकता है. ऐसे में इन जरूरी चीजों की जांच कर लेने से समस्या का अंदाजा लगाया जा सकता है.
टायर में हवा कम तो नहीं है?
बाइक के टायर में हवा कम होना माइलेज कम होने की एक आम वजह हो सकती है. हवा कम होने पर सड़क पर टायर संपर्क ज्यादा बढ़ जाता है और बाइक को आगे बढ़ाने के लिए इंजन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. इसका सीधा असर पेट्रोल की खपत पर पड़ सकता है. इसलिए समय-समय पर टायर का प्रेशर जरूर जांचें और कंपनी की ओर से बताए गए लेवल के मुताबिक हवा रखें.
एयर फिल्टर कितना साफ है?
इंजन के सही तरीक से काम करने के लिए पर्याप्त हवा मिलना जरूरी है. अगर बाइक का एयर फिल्टर काफी ज्यादा गंदा हो गया है तो इंजन तक जरूरी मात्रा में हवा नहीं पहुंच पाती. इससे इंजन के काम करने का तरीका प्रभावित हो सकता है और माइलेज भी कम हो सकता है. इसलिए सर्विस के दौरान एयर फिल्टर की सफाई या जरूरत पड़ने पर इसे बदलवाना जरूरी है.
इंजन ऑयल की हालत कैसी है?
इंजन ऑयल पुराना हो चुका है या बाइक में गलत ग्रेड का तेल इस्तेमाल किया जा रहा है तो इसका असर इंजन के काम करने की क्षमता पर पड़ सकता है. लंबे समय तक इंजन ऑयल न बदलने पर इंजन के अंदर घर्षण बढ़ सकता है. ऐसे में बाइक को चलाने में ज्यादा मेहनत लग सकती है और ईंधन की खपत बढ़ सकती है. इसलिए कंपनी की ओर से बताए गए समय या किमी के हिसाब से इंजन ऑयल बदलवाते रहें और बाइक के लिए सही तेल का इस्तेमाल करें.
ये भी पढ़ें- कार का माइलेज बढ़ाना है तो इन बातों का रखें ध्यान, AC से लेकर टायर प्रेशर तक जानें क्या है सही तरीका
स्पार्क प्लग खराब तो नहीं?
बाइक के इंजन में पेट्रोल और हवा के मिक्स को जलाने के लिए स्पार्क प्लग चिंगारी पैदा करता है. अगर ये गंदा या खराब हो गया है तो इंजन में फ्यूल सही तरीके से जलने पर असर पड़ सकता है. इससे माइलेज कम होने के अलावा बाइक स्टार्ट होने में परेशानी या इंजन के असामान्य तरीके चलने जैसी दिक्कते भी आ सकती हैं. इसलिए माइलेज अचानक गिरने पर स्पार्क प्लग की जांच भी करा लेनी चाहिए.
चेन और ब्रेक में तो नहीं है दिक्कत?
बाइक की चेन बहुत ज्यादा टाइट है या उसमें पर्याप्त चिकनाई नहीं है तो इंजन की ताकत का कुछ हिस्सा बेवजह खर्च हो सकता है. इसी तरह अगर ब्रेक लगातार थोड़ा-सा लगा हुआ है तो बाइक को आगे बढ़ने के लिए ज्यादा ताकत की जरूरत पड़ेगी. इसका असर भी पेट्रोल की खपत पर पड़ सकता है. इसलिए चेन की कंडीशन और ब्रेक को टाइम-टाइम पर जरूर जांचते रहें.
बाइक चलाने का तरीका भी बदलें
कई बार बाइक में कोई खराबी नहीं होती, फिर भी माइलेज कम हो जाता है. इसकी वजह राइडिंग स्टाइल भी हो सकती है. बार-बार तेज एक्सीलरेशन करना अचानक ब्रेक लगाना और लगातार बहुत ज्यादा स्पीड पर बाइक चलाना पेट्रोल की खपत बढ़ा सकता है. अगर माइलेज बेहतर रखना है तो बाइक को सामान्य और स्थिर गति से चलाने की कोशिश करें.
ये भी पढ़ें- क्या होती है एंटी-रस्ट कोटिंग, क्या नई कार पर इसे कराने की जरूरत है? पैसा खर्च करने से पहले जान लें ये बात
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
5 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
9 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
13 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines