Bike Mileage Tips and Tricks: हर किसी की चाहत होती है कि उसके पास अच्छी माइलेज वाली कार या बाइक हो। भले ही बाइक पुरानी ही क्यों ना हो उसका माइलेज हमेशा नया जैसा रहे ये सभी कि इच्छा होती है। इसके लिए कई लोग ये जानना चाहते हैं कि बाइक की फ्यूल एफिशिएंसी यानी माइलेज को कैसे बढ़ाया जा सके।
अगर आपका भी कुछ ऐसा ही सवाल रहता है तो आज हम आपको कुछ बेहद खास टिप्स और ट्रिक्स (Bike Mileage Increasing Tips and Tricks) के जरिए मोटरसाइकिल का माइलेज बढ़ाने की जानकारी देने जा रहे। इनमें इंजन के सुधार से लेकर टायर के दबाव और बाइक (Bike Tips and Tricks) चलाते समय कुछ विशेष सावधानियां शामिल हैं। आइए बाइक का माइलेज कैसे बढ़ा (Bike Mileage Tips) सकते हैं इसके बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़ेंः Porsche 911 Dakar: 16 नवंबर को उठेगा पर्दा, पोर्श ने आग, पानी और पहाड़ पर चलने के लिए बनाई यह स्पोर्ट्स कार
समय-समय पर सर्विसिंग जरूरी
किसी भी दोपहिया वाहन का माइलेज बढ़ाने से जुड़े टिप्स में सबसे अहम ये है कि आप समय-समय पर अपनी बाइक या स्कूटर की सर्विसिंग कराते रहें, जिससे उसका अहम हिस्सा यानी इंजन अच्छी स्थिति में रहे। अपने दोपहिया वाहनों के लिए बेस्ट कार्बोरेटर सेटिंग रखने का प्रयास करें।
अच्छे क्वालिटी के ईंधन का करें इस्तेमाल
अच्छे माइलेज के लिए ये बहुत जरूरी है कि आप अच्छी क्वालिटी वाला ईंधन डालें। कई बार ऐसा होता है कि हम पेट्रोल पंप पर जाने के बजाय पास की दुकानों से एक या दो लीटर पेट्रोल खरीद कर बाइक पर रख देते हैं। ऐसे ईंधन असली नहीं होते और इनमें मिट्टी का तेल मिला होता है।
यह भी पढ़ेंः अब चालान कटने की नो टेंशन! बस फोन में डाउनलोड कर लें ये App
इन बातों का रखें ध्यान
- ट्रैफिक की स्थिति में आप इंजन बंद करके ईंधन की बचत कर सकेंगे।
- अपने दोपहिया वाहनों के टायर के दबाव की जांच अवश्य करें, जिससे आपको किसी प्रकार की असुविधा न हो।
- बाइक चलाते समय गति सीमा के भीतर ड्राइव करें, जिससे आप बेहतर माइलेज प्राप्त कर सकें।
- बाइक या स्कूटर को धूप में पार्क करने से बचना चाहिए।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 hr agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
5 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
6 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines