Bike Maintenance Tips For Summer: गर्मी का मौसम सिर्फ लोगों के लिए ही नहीं, बल्कि बाइक के लिए भी काफी चुनौती भरा होता है. तेज धूप, गर्म सड़कें और लगातार लंबी दूरी तक बाइक चलाने से इंजन जल्दी गर्म हो सकता है. कई बार छोटी-सी लापरवाही बाइक की परफॉर्मेंस खराब कर देती है और बाद में सर्विस सेंटर के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. अगर आप चाहते हैं कि गर्मी के दिनों में भी आपकी बाइक बिना किसी परेशानी के शानदार तरीके से चलती रहे, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.
गर्मी में बाइक को फिट रखने के 5 आसान तरीके
1. इंजन ऑयल का रखें खास ध्यान
गर्मी के मौसम में इंजन पर सबसे ज्यादा दबाव पड़ता है, इसलिए इंजन ऑयल सही स्थिति में होना जरूरी है. इस दौरान थोड़ा गाढ़ा इंजन ऑयल इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है और समय पर ऑयल बदलते रहना भी जरूरी है. अगर ऑयल का स्तर कम दिखे तो उसे तुरंत बदलें या भरवाएं. इसे नजरअंदाज करना बाद में भारी खर्च की वजह बन सकता है.
2. कूलेंट लेवल की नियमित जांच करें
अगर आपकी बाइक में कूलेंट सिस्टम दिया गया है, तो उसके स्तर पर लगातार नजर रखें. कूलेंट कम होने पर जरूरत के हिसाब से डिस्टिल्ड वॉटर और कूलेंट डाल सकते हैं. कई लोग सफर के दौरान एक छोटी बोतल कूलेंट भी साथ रखते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत इस्तेमाल किया जा सके.
3. टायरों की स्थिति पर ध्यान देना जरूरी
गर्म मौसम का असर टायरों पर भी काफी पड़ता है. अगर टायरों में कहीं दरार या ज्यादा घिसावट दिखे तो उन्हें बदलवा लेना चाहिए. खराब टायर गर्मी में जल्दी नुकसान पहुंचा सकते हैं और पंचर होने का खतरा भी बढ़ जाता है. साथ ही हफ्ते में कम से कम एक बार टायर प्रेशर जरूर चेक करें.
ये भी पढ़ें- Honda NX500 E-Clutch: अब बिना क्लच दबाए बदलें गियर, भारत में लॉन्च हुई दमदार एडवेंचर बाइक, जान लें कीमत
4. चेन और ब्रेक सिस्टम की जांच करें
बाइक की चेन अगर ढीली हो जाए तो राइडिंग के दौरान परेशानी हो सकती है. इसलिए समय-समय पर चेन सेट चेक कराना जरूरी है. जरूरत पड़ने पर उसे एडजस्ट करवाएं और चेन की सफाई भी करते रहें. इसके साथ ब्रेक सिस्टम की जांच भी जरूरी है ताकि सफर के दौरान किसी तरह की दिक्कत न हो.
5. बैटरी की देखभाल को न करें नजरअंदाज
गर्मी के दिनों में बैटरी पर भी असर पड़ता है. बैटरी के टर्मिनलों की नियमित सफाई करें क्योंकि कार्बन जमा होने से उसकी क्षमता कम हो सकती है. इसके अलावा बैटरी के वॉटर लेवल की जांच भी करते रहें. छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप अपनी बाइक को गर्मी में भी बेहतर स्थिति में रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- मई में महिंद्रा दे रही बंपर डिस्काउंट, Thar से XUV400 तक सस्ती हुईं ये गाड़ियां, 2.5 लाख की बचत का मौका
संबंधित खबरें
नई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिलें धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
1 hr agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
6 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
10 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
12 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines