हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

बाइक की गर्म सीट से मिलेगी छुट्टी, बस एक टच से होगा काम! जानें इस खास फीचर के बारे में

विज्ञापन

Climate Control System: गर्मी के मौसम में बाइक की सीट गर्म होने के बाद लोग परेशान हो जाते हैं। आमतौर पर ऐसा तब होता है जब कोई इसे धूप में पार्क करते हैं। पार्किंग के लिए हर जगह छांव मिल पाना मुश्किल है। इससे बचने के लिए कई बार लोग सीट पर पानी डालकर इसे ठंडा करने की कोशिश करते हैं। अगर आपको भी गर्मियों में इस तरह की समस्या हुई है, तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है। एक फीचर का इस्तेमाल कर इसे चुटकियों में ठंडा कर सकेंगे। आइए आपको इस खास फीचर के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Climate Control System क्या है और कैसे करता है काम?

आमतौर पर क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम केवल महंगी कार में ही देखने को मिलते हैं। लेकिन इसे बाइक में भी शामिल किया गया है। कुछ ही ऐसी बाइक्स हैं जो क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम के साथ लॉन्च हुई है। इनमें Apache RTR 310 शामिल है। इससे सीट को सिंगल टच पर ठंडा और गर्म कर सकते हैं। सीट के नीचे एक खास तरह का सेंसर होता है, ये तापमान को कंट्रोल करता है।

यह भी पढे़ं: CNG बाइक की होनी वाली है एंट्री! कम कीमत जबरदस्त माइलेज, जानें और क्या है खास

Apache RTR 310 कीमत और फीचर्स

इस बाइक की कीमत 2.43 लाख रुपये है। Apache RTR 310 को स्पोर्टी लुक देने के लिए हल्के एल्युमिनियम ट्रेलिस फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। इसमें अपसाइड डाउन फोर्क सस्पेंशन और बैक में मोनोशॉक सस्पेंशन है। वहीं, अगर ड्राइविंग मोड्स की बात करें तो इसमें सुपरमोटो, अर्बन, रेन, ट्रैक और स्पोर्टस् को शामिल किया गया है।

इंजन और परफॉर्मेंस

Apache RTR 310 में सिंगल सिलेंडर 312cc लिक्विड कूल्ड इंजन दिया गया है। ये 35.6 BHP की पावर के साथ 28.7 NM का टॉर्क उत्पन्न करने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 150 km है और ये 45.6 km की स्पीड मात्र 2 सेकेंड में पकड़ने में सक्षम है। इसके अलावा बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 5.0 इंच की TFT ट्चस्क्रीन दी गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें