हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बाइक के आगे पतला और पीछे चौड़ा टायर क्यों होता है? जानिए इसके पीछे की असली वजह

बाइक में आगे और पीछे के टायर एक जैसे क्यों नहीं होते? पीछे का टायर चौड़ा और आगे का पतला रखने के पीछे सिर्फ डिजाइन नहीं, बल्कि इसे पीछे बड़ी वजह है. जानिए बाइक के टायरों का यह अंतर कितना जरूरी है और गलत साइज का टायर लगवाने से क्या नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन
बाइक के आगे के और पिछले टायर का साइज अलग-्अलग होता है. (Image Credit-AI)

बाइक को देखते समय आपने एक बात जरूर नोटिस की होगी कि ज्यादातर बाइक में आगे और पीछे के टायर एक जैसे नहीं होते. पिछला टायर आमतौर पर चौड़ा दिखाई देता है, जबकि आगे का टायर थोड़ा पतला होता है. पहली नजर में ये सिर्फ बाइक के लुक से जुड़ी बात लग सकती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है. दोनों टायर्स का अलग साइज बाइक की ग्रिप, कंट्रोल और स्टेबिलिटी से सीधे जुड़ा होता है. यही वजह है कि बाइक के आगे और पीछे अलग-अलग साइज के टायर दिए जाते हैं.

पीछे का टायर चौड़ा क्यों होता है?

बाइक का पिछला पहिया इंजन से मिलने वाली पावर को सड़क तक पहुंचाने का काम करता है. खासकर जब बाइक तेजी से एक्सीलेट करती है, तब बाइक काफी वजन पीछे के हिस्से पर आ जाता है. ऐसे में चौड़ा टायर सड़क के साथ ज्यादा संपर्क बनाता है और बाइक को बेहतर पकड़ देता है. 

चौड़े टायर का सड़के साथ कनेक्शन एरिया ज्यादा होता है. इससे तेज रफ्तार में एक्सीलेरेशन के दौरान पिछला पहिया आसानी से फिसलता नहीं है. इसके अलावा भारी वजन, तेज स्पीड और कॉर्निंग के दौरान भी चौड़ा रियर टायर बाइक को बेहतर स्थिरता देता है. यही वजह है कि भारी और ज्यादा पावर वाली परफॉर्मेंस बाइक्स में चौड़े रियर टायर देखने को मिलते हैं.

विज्ञापन

आगे का टायर पतला क्यों रखा जाता है?

बाइक के अगले पहिये का काम पीछे के पहिये से अलग होता है. फ्रंट टायर मुख्य रूप से बाइक को दिशा देने और राइडर को कंट्रोल बनाए रखने में मदद करता है. अगर टायर बहुत ज्यादा चौड़ा हो, तो हैंडलिंग और स्टीयरिंग पर असर पड़ सकता है. इसलिए फ्रंट टायर को ऐसा रखा जाता है कि बाइक को आसानी से और सटीक तरीके से मोड़ा जा सके.

आगे का थोड़ा पतला टायर बाइक की हैंडलिंग को आसान बनाता है. इससे राइडर को हैंडल घुमाने और बाइक की दिशा बदलने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती. शहर क ट्रैफिक से लेकर मोड़ वाली सड़कों तक, इससे बाइक को कंट्रोल करना आसान रहता है. यही कारण है कि फ्रंट टायर का डिजाइन सिर्फ लुक के लिए नहीं, बल्कि बेहतर स्टीयरिंग के लिए तय किया जाता है.

विज्ञापन

एडवेंचर बाइक्स में मिलता है बड़ा फ्रंट व्हील

एडवेंचर और टूरिंग बाइक्स में कई बार 19-इंच का बड़ा फ्रंट व्हील और 17-इंच का रियर व्हील दिया जाता है. इसका फायदा खराब और उबड़-खाबड़ रास्तों पर मिलता है. बड़े फ्रंट व्हील की मदद से गड्ढों, पथरीले रास्तों और दूसरी असमान सतहों पर बाइक को संभालना आसान होता है. ट्रैफिक में भी राइडर को बाइक पर बेहतर कंट्रोल मिलता है.

बाइक में अचानक ब्रेक लगाने पर वजन का बड़ा हिस्सा अगले पहिये की तरफ ट्रांसफर हो जाता है. ऐसे में फ्रंट टायर की ग्रिप काफी अहम हो जाती है. इसके ट्रेड पैटर्न को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि गीली सड़क पर पानी को बाहर निकालने में मदद मिले और ब्रेकिंग के दौरान सड़क पर अच्छी पकड़ बनी रहे.

विज्ञापन

पिछले टायर का काम सिर्फ बाइक को संतुलित रखना नहीं है. एक्सीलेरेशन के दौरान इंजन की ताकत सीधे रियर व्हील के जरिए सड़क तक पहुंचती है. इसलिए इसके ट्रेड पैटर्न और डिजाइन का काम पहिये को फिसलने से रोकना और बेहतर ट्रैक्शन देना होता है. खासकर ज्यादा पावर वाली बाइक में इसका महत्व और बढ़ जाता है.

गलत साइज का टायर लगाने से क्या होगा?

कई लोग बाइक को ज्यादा स्पोर्टी या स्टाइलिश दिखाने के लिए कंपनी क सुझाए गए साइज से ज्यादा चौड़े टायर लगवा लेते हैं. देखने में बाइक का लुक भले ही बेहतर लगे, लेकिन इसका असर उसकी हैंडलिंग और सुरक्षा पर पड़ सकता है. गलत साइज के टायर से स्टीयरिंग की सटीकता कम हो सकती है और ब्रेकिंग परफॉर्मेंस भी प्रभावित हो सकती है. बाइक में गलत साइज का टायर लगाने से कॉर्नरिंग के दौरान स्थिरता कम हो सकती है. इसके अलावा टायर के फ्रेम या सस्पेंशन से रगड़ने का खतरा भी बढ़ जाता है.

विज्ञापन

कंपनी के बताए साइज का टायर ही क्यों लगवाना चाहिए?

बाइक का सस्पेंशन, ब्रेकिंग सिस्टम और स्टीयरिंग ज्योमेट्री एक तय टायर साइज को ध्यान में रखकर डिजाइन किए जाते हैं. कंपनी द्वारा बताए गए साइज का टायर इस्तेमाल करने से बाइक की हैंडलिंग, ब्रेकिंग और स्थिरता अपने तय तरीके से काम करती है. इसलिए टायर बदलवाते समय सिर्फ बाइक के लुक पर ध्यान देने के बजाय सही साइज, ग्रिप और क्षमता को प्राथमिकता देनी चाहिए. इससे बाइक की हैंडलिंग और सुरक्षा दोनों बेहतर बनी रहती हैं.

ये भी पढ़ें- स्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! सही साइज से लेकर ग्रिप तक ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola