बाइक चलाते समय हमारी कुछ छोटी-छोटी आदतेंं इंजन और दूसरे पार्ट्स पर सीधा असर डालती हैं. इनमें क्लच प्लेज भी शामिल है. कई बार बाइक ठीक चल रही होती है, लेकिन कुछ समय बाद पिकअप कम होने लगता है, गियर बदलने से परेशानी आती है और माइलेज भी पहले जैसा नहीं रहता. इसकी एक वजह क्लच प्लेट का जल्दी घिसना हो सकती है. अगर आप चाहते हैं कि बाइक की क्लच प्लेट लंबे समय तक सही चले और बार-बार हजारों रुपये खर्च न करने पड़ें तो बाइक चलाते समय इन गलतियों से बचना जरूरी है.
बाइक चलाते समय न करें ये गलतियां
हाफ-क्लच पर बाइक चलाना
ट्रैफिक में धीरे-धीरे बाइक चलाते समय कई लोग क्लेच को आधा दबाकर रखते हैं और साथ में एक्सीलेटर भी देते रहते हैं इसे इसे हाफ-क्लच पर बाइक चलाना कहते हैं. ऐसे करने से क्लच प्लेट्स के बीच लगातार घर्षण होता रहता है और वे जल्दी गर्म होकर घिसने लगती हैं. रोजाना ट्रैफिक में इस आदत को दोहराने से क्लच प्लेट की लाइफ काफी कम हो सकती है.
क्लच लीवर पर उंगली टिकाकर न रखें
कुछ राइडर्स बाइक चलाते समय अपनी एक या दो उंगलियां हमेशा क्लच लीवर पर रखें रहते हैं. देखने में यह छोटी बात लगती है, लेकिन उंगलियों का हल्का दबाव भी क्लच को पूरी तरह रिलीज होने से रोक सकता है. इससे प्लेट्स लगातार हल्के दबाव में काम करती रहती हैं और उनका घिसाव बढ़ा जाता है. इसलिए जरूरत न होतो क्लच लीवर से हाथ की उंगलियां हटा लें.
गलत गियर में एक्सीलेटर देने से बचें
बाइक की स्पीड के हिसाब से सही गियर का इस्तेमाल करना भी जरूरी है. उदाहरण के लिए करीब 20 किमी प्रति घंटे की कम स्पीड पर तीसरे या चौथे गियर में बाइक चलाने और फिर तेज एक्सीलेटर देने से इंजन पर एक्स्ट्रा दबाव पड़ सकता है. इसका असर क्लच पर भी पड़ता है. इसलिए बाइक की स्पीड और इंजन की स्थिति के हिसाब से समय पर गियर बदलें.
क्लच केबल ज्यादा टाइट न रखें
क्लच केबल का सही एडजस्टमेंट भी काफी मायने रखता है. अगर केबल बहुत ज्यादा टाइट है तो क्लच लीवर छोड़ने के बाद भी क्लच पूरी तरह रिलीज नहीं हो सकता. ऐसी स्थिति में प्लेट्स के बीच लगातार घर्षण होता रहता है और वे जल्दी घिस सकती हैं. इसलिए क्लच केबल का फ्री प्ले बाइक निर्माता की सलाह के मुताबिक सही रखना चाहिए।
बिना क्लच दबाए न बदलें गियर
कई बार जल्दबाजी में लोग बिना क्लच दबाएं ही गियर बदलने की कोशिश करते हैं. बाइक में गियर बदलने के लिए क्लच का सही इस्तेमाल करना जरूरी है. कभी-कभार ऐसा होने से तुरंत क्लच प्लेट खराब नहीं होगी, लेकिन इसे आदत बना लेना सही नहीं है. कम या ज्यादा स्पीड, गियर बदलते समय क्लच का इस्तेमाल सही तरीके से करें.
क्लच प्लेट की लाइफ बढ़ाने के लिए क्या करें?
अगर आप क्लच प्लेट को लंबे समय तक चलाना चाहते हैं तो बाइक चलाते समय कुछ आसान आदतें अपनाएं. बाइक को आगे बढ़ाते समय क्लच धीरे-धीरे छोड़ें, लेकिन बेवजह लंबे समय तक हाफ-क्लच पर न चलाएं. रेड लाइट या लंबे ट्रैफिक जाम में बाइक को गियर में क्लच दबाकर खड़ा रखने के बजाय न्यूट्रल कर दें. इससे क्लच पर अनावश्यक दबाव नहीं पड़ेगा.
क्लच प्लेट बाइक का ऐसा पार्ट है जो इस्तेमाल के साथ धीरे-धीरे घिसता है, लेकिन गलत ड्राइविंग आदतों की वजह से इसका घिसाव काफी जल्दी बढ़ सकता है. इसलिए बाइक चलाते समय क्लच का जरूरत के मुताबिक ही इस्तेमाल करें और हाफ-क्लच जैसी आदतों से बचें. इससे न सिर्फ क्लच प्लेट लंबे समय तक चल सकती है, बल्कि बाइक का पिकअप, राइडिंग फील और माइलेज भी बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है.
ये भी पढ़ें- स्कूटर के लिए टायर खरीदते समय न करें ये गलती! सही साइज से लेकर ग्रिप तक ऐसे चुनें सही और बेस्ट टायर
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
16 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
21 hrs agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
22 hrs agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
2 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
2 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines