Buy Second Hand bike: नई बाइक के साथ अब सेकंड हैंड बाइक का बाजार भी काफी बड़ा हो गया है। ऑफलाइन और ऑनलाइन आपको कई वेबसाइट मिल जाएंगी। लेकिन अभी भी एक पुरानी बाइक खरीदना किसी सिर दर्द से कम नही है। अक्सर लोगों को सस्ती बाइक महंगी पड़ जाती है और ठगी का शिकार भी हो जाते हैं। तो ऐसे में इनसे बचने के लिए हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से आप एक बेहतर सेकंड हैंड बाइक खरीद सकते हैं।
सबसे पहले बाइक ठीक से चेक करें
जो बाइक आप खरीदने जा रहे हैं उसे ठीक से चेक करें, बाइक के बॉडी पेंट को भी चेक करें, क्योंकि अक्सर लोग बाइक पर फिर से पेंट या स्टीकर लगा देंते हैं। इस बात पर ध्यान दें कि कहीं कोई डेंट या स्क्रैच तो नहीं है, इतना ही नहीं बॉडी पेंट को भी सावधानी से चेक करें। अगर सब कुछ ठीक है आगे बढ़ें और बाइक की हिस्ट्री चेक करें।
बाइक की पूरी हिस्ट्री करें चेक
Used bike पर डील लॉक करने से पहले बाइक की पूरी हिस्ट्री चेक करें, इतना ही सर्विस रिकॉर्ड भी चेक करें। ऐसा करने से आपको यह अंदाजा लग जाएगा कि बाइक की सर्विस कब-कब हुई है। अगर पेपर्स पूरे नही हैं तो ऐसी डील करने से बचना चाहिए वरना बाद में सौदा महंगा पड़ता है।
टेस्ट राइड जरूर लें
आप जिस बाइक को फाइनल करने जा रहे हैं उसे एक बार चलाकर जरूर देखें। क्योंकि चलाने से बाइक की कमियों के बारे में आपको जानकारी मिल सकती है। इसके अलावा बाइक के टायर्स को भी देखें, अगर टायर घिस गये हो तो इस बारे में सेलर से बात करें।
NOC लेना बेहद जरूरी
यह भी देखने में आया है कि लोग पुरानी बाइक खरीद लेते हैं लेकिन NOC लेना भूल जाते हैं जिसकी वजह से बाद में उन्हें काफी पछताना पड़ता है। इसलिए NOC जरूर लें। साथ ही ध्यान रखे कि बाइक पर कोई लोन तो नहीं चल रहा है। अगर बाइक को लोन लेकर बाइक खरीदी गई है तो आपको उस व्यक्ति से ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ लेना जरूरी है। अगर आप इन जरूरी बातों का ध्यान रखेंगे तो आप एक बेहतर बाइक खरीद पाएंगे।
यह भी पढ़ें: Engine Oil को ना करें अनदेखा! वरना बाइक को हो सकता है तगड़ा नुकसान
संबंधित खबरें
Hyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
1 hr agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
20 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
23 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines