भारत में अगले महीने (1 April 2025) से कारों की कीमतें बढ़ने जा रही हैं। नई कार खरीदना एक बार फिर होगा महंगा। इनपुट कॉस्ट में हुई बढ़ोतरी की वजह से कार कंपनियों को कीमतों में इजाफा करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ इस महीने गाड़ियों पर डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। कार डीलर्स के पास अभी भी काफी पुराना स्टॉक बचा हुआ है जिसे क्लियर करने के लिए डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इस महीने मारुति सुजुकी और हुंडई की कार खरीदने पर आप काफी बचत कर सकते हैं।
मारुति सुजुकी की कारों पर डिस्काउंट
मारुति सुजुकी अपनी प्रीमियम हैचबैक कार बलेनो पर 67100 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा बलेनो के रीगल एडिशन पर 42,760 रुपये तक का एक्सेसरीज पैकेज दिया जा रहा है। इसके अलावा Alto K10 कार पर 83,100 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
वहीं स्विफ्ट कार को अगर आप इस महीने खरीदने जाते हैं तो आपको 58100 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। तो वहीं वैगन–आर खरीदने पर आप पूरे 73,100 रुपये तक की बचत कर सकते है। डिस्काउंट का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक उठाया जा सकता है। अगले महीने से मारुति की कारों की कीमत में 4% तक का इजाफा होगा।
हुंडई की कारों पर बंपर ऑफर
मार्च महीने में हुंडई अपनी कारों पर काफी अच्छा डिस्काउंट दे रही हैं। हुंडई i20 पर इस महीने आप पूरे 50,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसके अलावा हुंडई अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी वेन्यू पर 55,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी दे रही है। कंपनी अपनी छोटी कॉम्पैक्ट एसयूवी Exter पर 35,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है।
इसके अलावा ग्रैंड 10 नियोस पर 53,000 की बचत की जा सकती है। डिस्काउंट का फायदा केवल 31 मार्च रात 12 बजे तक उठाया जा सकता है। डिस्काउंट देने के पीछे अपने पुराने स्टॉक को क्लियर करना रहेगा। अगर आप इन दिनों नई कारों को खरीदने की सोच रहे हैं तो फिर देर ना करें और कीमत बढ़ने से पहले नई कार अपने हजर लायें।
यह भी पढ़ें: TVS की बड़ी तैयारी, फेस्टिव सीजन पर आएगा CNG स्कूटर! इतनी होगी कीमत
संबंधित खबरें
RC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
1 day agoMahindra की इन SUVs पर बंपर ऑफर, 1.50 लाख तक की बचत का मौका
1 day agoTata Nexon EV की बैटरी खराब हुई तो बदलने में कितना आएगा खर्च?
1 day agoलॉन्च हुई नई फॉर्च्यूनर, 12 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग, इतनी है कीमत
2 days agoइन गलतियों की वजह से जल्दी खराब हो सकती है आपकी बाइक की क्लच प्लेट!
2 days agoथर्ड पार्टी या कॉम्प्रिहेंसिव, कौन सा कार इंश्योरेंस है आपके लिए सही?
2 days ago15 अक्टूबर को आ रही Mahindra की नई CNG कार! आया बड़ा अपडेट
2 days agoत्योहार से पहले Royal Enfield ने दिया झटका, Classic 350 हुई महंगी
3 days agoदिव्यांगजनों के लिए बदला फास्टैग नियम, जानें क्या हैं नए बदलाव
3 days agoफुल फेस, मॉड्यूलर या ओपन फेस? जानिए आपके लिए कौन-सा हेलमेट रहेगा बेस्ट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines