TVS की बड़ी तैयारी, फेस्टिव सीजन पर आएगा CNG स्कूटर! इतनी होगी कीमत

इस साल फेक्टिव सीजन में TVS अपने ग्राहकों के लिए नया CNG स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ऑटो एक्सपो में इस स्कूटर को पहली बार पेश किया था…

TVS JUPITER CNG

बजाज ऑटो की पहली CNG बाइक पिछले साल लॉन्च हुई थी और उसके बाद अब TVS भी अपना नया CNG स्कूटर भारत में लॉन्च करने जा रही है। फिलहाल इस स्कूटर की टेस्टिंग चल रही है। नया CNG स्कूटर Jupiter 125 के नाम से आएगा। डिजाइन के मामले में यह ठीक वैसा ही होगा जैसा पेट्रोल मॉडल है। नए CNG जुपिटर में 1.4 किलोग्राम का सीएनजी फ्यूल-टैंक लगाया गया है। खास बात ये है कि फ्यूल-टैंक का प्लेसमेंट सीट के नीचे बूट-स्पेस वाली जगह पर किया गया है। इससे पहले खबर आई थी कि नए स्कूटर इस साल जून में आएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

TVS Jupiter 125 के फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो CNG स्कूटर में 2-लीटर का पेट्रोल फ्यूल-टैंक मिलेगा और इसका नोजल फ्रंट एप्रन में दिया गया है। इंजन की बात करें तो जुपिटर CNG में 125cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा जो 7.1bhp की पावर और 9.4Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 80 kmph तक जा सकती है।

विज्ञापन

इसमें  एक्सटर्नल फ्यूल लिड, फ्रंट में मोबाइल चार्जर, सेमी डिजिटल स्पीडोमीटर, बॉडी बैलेंस तकनीक,  ऑल इन वन लॉक और साइड स्टैंड  इंडिकेटर जैसे फीचर्स मिलते हैं। TVS के मुताबिक जुपिटर CNG स्कूटर 1 किलो CNG पर 84 किलोमीटर का  माइलेज दे सकता है। जबकि सिर्फ पेट्रोल पर चलने वाले स्कूटर की औसत माइलेज 40-45 kmpl होती है। वहीं पेट्रोल + सीएनजी के साथ 226 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

विज्ञापन

TVS के नए CNG स्कूटर संभावित कीमत एक लाख रुपये तक हो सकती है। कंपनी के मुताबिक यह बेहद सेफ और CNG स्कूटर है। डेली यूज़ के लिए यह एक अच्छी बाइक साबित हो सकती है। CNG की वजह से प्रदूषण तो कम होगा ही साथ ही लोगों के पैसों की भी बचत होगी। बजाज ऑटो अब एक और CNG बाइक पर काम कर रही है जोकि मौजूदा मॉडल से ज्यादा पावरफुल होगी। आने वाले समय में हीरो, होंडा और यामाहा भी CNG सेगमेंट में उतर सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ