BGauss D15: 16 इंच के बड़े अलॉय व्हील और कीलेस स्टार्ट, सिंगल चार्ज पर 115 Km की ड्राइविंग रेंज देता है यह ईवी स्कूटर

BGauss D15

BGauss D15

विज्ञापन

BGauss D15: इंडियन टू व्हीलर मार्केट में इन दिनों इलेक्ट्रिक व्हीकल हाई डिमांड पर हैं। इसी सेगमेंट में एक धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर है BGauss D15.यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 115 Km तक चलता है। युवाओं को ध्यान में रखकर इसके लुक्स बेहद अट्रैक्टिव बनाए गए हैं।

60 Kmph की टॉप स्पीड

यह स्टाइलिश स्कूटर सड़क पर 60 Kmph की टॉप स्पीड देता है। इसमें कुल वजन 107 kg का है। जिससे खराब रास्तों पर इसे कंट्रोल करना राइडर के लिए आसान है। जानकारी के मुताबिक यह स्कूटर करीब 5.30 घंटे में फुल चार्ज होता है।

Advertisment

1500 W की पावर क्षमता

BGauss D15 में 1500 W की पावर क्षमता है। इसकी सीट हाइट 765 mm की है जिससे कम हाइट वाले लोग भी इसे बिना किसी परेशानी के चला सकते हैं। स्कूटर में कीलैस स्टार्ट और 16 इंच के बड़े अलॉय व्हील हैं जो इसे दिखने में बेहद अट्रैक्टिव बनाते हैं।

फ्रंट और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं

यह स्कूटर शुरूआती कीमत 1,04,553 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में मिलता है। बाजार में इसके 2 वेरिएंट और 5 कलर ऑप्शन मिलते हैं। इसका टॉप वेरिएंट 1,17,624 लाख रुपये एक्स शोरूम में उपलब्ध है। इसके फ्रंट और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें combined braking system भी मिलता है।

विज्ञापन

स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और रिमूवेबल बैटरी

रेट्रो डिजाइन के साथ इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में फुल-एलईडी लाइटिंग, एलसीडी स्क्रीन, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, रिमूवेबल बैटरी, इन-बिल्ट नेविगेशन सिस्टम, डिजिटल स्पीडोमीटर, मोबाइल चार्जिंग के लिए यूएसबी पोर्ट और नोटिफिकेशन अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

दो मोड Eco और Sports मिलते हैं

स्कूटर में 3.2 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसमें दो मोड Eco और Sports मिलते हैं। इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन स्प्रिंग्स सस्पेंशन हैं। भारतीय बाजार में यह स्कूटर Okinawa OKHI-90 और Odysse Hawk को टक्कर देता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ