Electric Motorcycle Battery Life: इलेक्ट्रिक बाइक्स अब काफी किफायती हो गई हैं। इनकी कीमतें भी पेट्रोल से चलने वाली बाइक्स के आस-पास ही हैं। यही कारण है कि लोग अब EV पर शिफ्ट हो रहे हैं। डेली यूज़ के लिए आज के समय में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सबसे सस्ता ऑप्शन है। EV खरीदना तो आसान है, चलाना भी आसान है। लेकिन कुछ ऐसी गलतियां रोजाना लोग करते हैं जिनकी वजह से रेंज में कमी आने लगती है और बैटरी पर भी बुरा असर पड़ता है। कुछ समय बाद यही सस्ती EV आपको महंगी पड़ने लगती है। अब ऐसे में कुछ बेसिक बातों का ध्यान रखा जाये तो इलेक्ट्रिक बाइक सालों नई जैसी रहेगी और रेंज भी कम नहीं होगी…
चार्ज करने का सही तरीका
अपनी इलेक्ट्रिक बाइक को चार्ज करते समय थोड़ी सावधानी जरूरत रखें। बाइक को कभी भी 100% चार्गाज ना करें, क्योंकि ऐसा करने से बैटरी पर बुरा असर पड़ता है।बैटरी को हमेशा 100% चार्ज करने की जगह पर 80-90% तक ही चार्ज करें। बैटरी लाइफ बढ़ाने के लिए, गाड़ी की सर्विस समय पर करवा लें। इस बात पर भी ध्यान दें कि बैटरी को पूरी तरह से डिस्चार्ज न होने दें, उससे पहले ही इसे चार्होज कर लें। ऐसा करने से बैटरी लाइफ में सुधार होगा और रेंज में इजाफा भी होगा।
स्पीड का रखें ध्यान
इलेक्ट्रिक बाइक को एक ही रफ़्तार से चलायें। अगर आपकी स्पीड 40-60kmph होगी तो आपको काफी अच्छी रेंज मिलेगी। बिना वजह एक्सीलरेट देने से बचें।
टायर में सही एयर प्रेशर
बाइक के दोनों टायर्स में एयर प्रेशर एक दम सही रखें। सही एयर प्रेशर से एनर्जी की खपत कम होती है और रेंज भी बढ़ती है। सिटी में राइड करते समय इको मोड का ही इस्तेमाल करें, ऐसा करने से बैटरी अच्छा प्रदर्शन करती है।
ओवर लोड करने से बचें
अगर आप अपनी इलेक्ट्रिक बाइक पर बिना वजह एक्स्ट्रा या फालतू सामान लोड करते हैं तो आज ही इसे बंद कर दें , क्योंकि इससे बैटरी पर बुरा असर पड़ता है और बैटरी को ज्यादा पावर लेती है। इसलिए बाइक में उतना ही सामन लोड करें जितना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: 2.80 लाख का डिस्काउंट दे रही है ये कार कंपनी! ऑफर सिर्फ 30 जून तक
संबंधित खबरें
गाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
11 hrs agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
13 hrs agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
16 hrs agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
17 hrs agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
18 hrs agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
1 day agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
1 day ago26 अक्टूबर को लॉन्च होगी Hyundai की नई SUV Bayon, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoकार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 days agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines