सिट्रोएन इंडिया (Citroën India) ने भारत में अपने चार साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए कुछ खास और जबरदस्त ऑफर पेश किये हैं, जिनका फायदा ग्राहक उठा सकते हैं। कंपनी ने अपनी कारों पर कुछ ही समय के लिए 2.80 लाख तक का हैवी डिस्काउंट पेश किया है। यह ऑफर सिर्फ 30 जून 2025 तक वैलिड रहेगा। साथ ही मौजूदा सिट्रोएन (Citroën) कार मालिकों के लिए फ्री कार स्पा की सुविधा भी दी जा रही है। आइये जानते हैं ऑफर्स के बारे में…
2.80 लाख तक का डिस्काउंट
सिट्रोएन अपनी चुनिंदा गाड़ियों पर 2.80 लाख तक का डिस्काउंट दे रही है। सभी मॉडल्स पर सीमित समय के लिए ऑफर्स हैं। मौजूदा ग्राहकों को कार की खरीद पर फ्री कार स्पा मिल सकता है। ऑफ़र का लाभ सिर्फ 30 जून 2025 तक उठा सकते हैं। बिक्री की बात करें तो मई 2025 में कंपनी ने सिर्फ 333 यूनिट्स की बिक्री, जबकि मई 2024 में यह आंकड़ा 515 यूनिट्स का था।
इसके अलावा अप्रैल 2025 में कंपनी ने 339 यूनिट्स बिकी थीं। इस समय सिट्रोएन (Citroën) ने C3 हैचबैक, ई-C3 इलेक्ट्रिक, C3 एयरक्रॉस (Aircross) की बिक्री करती है। कंपनी का लास्ट लॉन्च बेसाल्ट (Basalt) अ SUV Coupe जैसे मॉडल पेश किए हैं, फिर भी कंपनी की बिक्री में गिरावट देखने को मिली है।
कंपनी के कहा कि पिछले चार सालों में हमने भारत के लिए खास डिजाइन की गई कारें लॉन्च कीं और ग्राहकों का विश्वास पाया। अपनी बिक्री को बेहतर बनाने के लिए आने वाले समय में और अच्छे और एडवांस्ड मॉडल लेकर आएंगे। कंपनी को भारत में चार साल हो गये हैं, बिक्री भी बहुत ज्यादा अच्छी नहीं है…लेकिन उसके बाद भी कारों पर 2.80 लाख तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। सिट्रोएन की कारों में कोई कमी नहीं है, लेकिन यह ब्रांड बहुत ज्यादा पॉपुलर नहीं हुआ है। छोटे शहरों से लेकर गांवों में अभी कंपनी को काफी काम करने की जरूरत है। फिलहाल तो हम यही कह सकते हैं कि सिट्रोएन की कारें वैल्यू-फॉर-मनी हैं।