Tyres Cars: जिस तरह हमें अपनी बॉडी का रेगुलर चेकअप करवानी के जरूरत पड़ती है ठीक वैसे ही गाड़ी की भी रेगुलर सर्विस की जरूरत होती है, और उनमें टायर्स की भी अहम् भूमिका होती है। लेकिन आज भी लोग टायर्स में हवा तो डलवा लेते हैं लेकिन जब इन्हें बदलने की जरूरत पड़ती है तब नज़रअंदाज कर देते हैं और बीच सफर में टायर्स पंचर हो जाते हैं या फिर ब्लास्ट हो जाते हैं, जिसकी वजह से आप दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। अगर थोड़ी सी सावधानी रखी जाए तो आपका सफ़र आरामदायक बन सकता है।
टायर बदलने का सही समय
हर 40,000 किलोमीटर चलने के बाद टायर को बदल देना चाहिए। लेकिन अगर टायर की कंडीशन बेहतर हो तो इन्हें थोड़ा और चलाया जा सकता है। टायर पर बने खांचे (ट्रेड) की गहराई 1.6mm रह जाए तो भी टायर को बदल देना चाहिए। वैसे किसी भी टायर उम्र पांच साल होती है।
यह भी पढ़ें: Renault Duster: 12 साल पहले आई इस एसयूवी ने हिला दिया था कार बाजार, अब फिर कर रही है वापसी
ओवरलोडिंग करने से बचें
जो लोग अपनी गाड़ी में ओवरलोडिंग करते हैं वो थोड़ा सावधान हो जायें… क्योंकि ऐसा करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। गाड़ी में उतना ही सामान रखना चाइये जितना वाहन की कैपसिटी है। क्योंकि ज्यादा लोड करने से गाड़ी टायर्स पर बुरा असर पड़ता है। हैवी लोड से माइलेज पर भी बुरा असर पड़ता है। इसके अलावा हर 5000 किलोमीटर के बाद व्हील अलाइनमेंट चेक कराते रहना चाहिए।
यह भी पढ़ें: बैटरी पर दिया ज्यादा लोड तो पड़ा सकता भारी, भूलकर भी न करें ये गलतियां
टायर्स की करें देखभाल
अपनी गाड़ी के सभी टायर्स में हर हफ्ते हवा जरूर चेक करें। टायर्स में हवा उतनी ही रखें जितनी कंपनी ने बताई है। कम हवा या ज्यादा हवा से भी टायर्स के साथ गाड़ी को नुकसान होता है। ज्यादा हवा होने से वाहन का बैलेंस बिगड़ सकता है।
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
8 mins agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 hr agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
3 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
5 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
7 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
23 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines