Best Selling Bikes In India: कम्यूटर बाइक्स की भारत में शुरुआत से ही काफी मांग रही है। लेकिन पिछले कुछ सालों में भारत में पॉवरफुल इंजन वाली, स्पोर्ट्स, क्रूजर और रेट्रो बाइक्स की भी अच्छी मांग देखने को मिल रही है।
आज हम आपको देश की टॉप 10 बेस्ट सेलिंग बाइक्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जुलाई 2022 के दोपहिया वाहनों की बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक हीरो स्प्लेंडर प्लस (Hero Splendor Plus) देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। कंपनी ने पिछले महीने इस बाइक की 2.5 लाख यूनिट बेची हैं।
अभी पढ़ें – पेट्रोल की कीमतों से मुक्ति के लिए ग्रीन हाइड्रोजन पर जोर दे रही है भारत सरकार, गडकरी ने कही ये बात
होंडा सीबी शाइन (Honda CB Shine) इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर है। कंपनी ने इस बाइक की 1,14,663 यूनिट्स की बिक्री की है। बजाज ऑटो की पल्सर 125 (Bajaj Pulsar 125) सूची में तीसरे स्थान पर है। कंपनी ने इस बाइक की कुल 1,01,905 यूनिट्स की बिक्री की है।
हीरो एचएफ डीलक्स बाइक ने पिछले महीने सेल्स के लिहाज से चौथा नंबर हासिल किया है। हीरो ने जुलाई में इस बाइक की 97,451 यूनिट्स की बिक्री की है। बजाज प्लेटिना भी टॉप 5 सेलिंग बाइक्स में शामिल है। कंपनी ने इस बाइक की कुल 48,484 यूनिट्स की बिक्री की है।
कम्यूटर सहित बजट स्पोर्ट्स बाइक भी मांग में हैं
हीरो ग्लैमर (Hero Glamour) देश की छठी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। कंपनी ने इस बाइक की कुल
30,774 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि TVS की स्पोर्ट्स बाइक Aapache 150 24,222 यूनिट्स की
बिक्री के साथ लिस्ट में सातवें स्थान पर है।
कम्यूटर बाइक्स के साथ रेट्रो लुक्स वाली बाइकों को भी भारत में जमकर पसंद किया जा रहा है। यही कारण है कि रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 350 इस लिस्ट में 8वें स्थान पर है। कंपनी ने इस बाइक की कुल 22,223 यूनिट्स की बिक्री की है।
अभी पढ़ें – Skoda Enyaq iV: गर्दा उड़ाने के लिए है तैयार स्कोडा की ये धांसू इलेक्ट्रिक कार, जानें कीमत और रेंज
हीरो पैशन इस लिस्ट में 9वें नंबर पर बाइक है। कंपनी ने इस बाइक की 20,298 यूनिट्स की बिक्री की है। 10वें नंबर पर Yamaha FZ बाइक है। इस बाइक की 18,988 यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
4 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
5 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
7 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
9 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
11 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines