Best Mileage Cars: किसी भी कार को खरीदने से पहले हम उसकी माइलेज के बारे में सबसे पहले पता करते हैं। क्योंकि बेहतर माइलेज वाली कार का मतलब सीधे-सीधे अपनी सेविंग्स को बचाना होता है। भारतीय बाजार में ऐसी कई कारें हैं, जो ज्यादा माइलेज देने के लिए जानी जाती हैं। अगर आप भी ऐसी ही कार खरीदना चाहते हैं, तो आज की खबर में हम आपको कुछ बेस्ट माइलेज वाली कारों के बारे में बताएंगेे।
अभी पढ़ें – Hyundai Venue N Line: हुंडई की वेन्यू एन लाइन इस तारीख को होगी लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
1. Hyundai Grand i10 Nios
हुंडई की Grand i10 Nios की बात करें तो यह बाजार में 5 वेरिएंट और 5 कलर्स में उपलब्ध है। इस कार की शुरुआती कीमत की बात करें तो यह 5.39 लाख रुपये (एक्स शोरुम) है। इसकी माइलेज की बात करें तो यह 25 किलोमीटर प्रति लीटर का है। कंपनी ने इसमे 1197 सीसी का इंजन दिया हुआ है।
2. Maruti Suzuki Celerio
मारुति सुजुकी की सेलेरियो एक ऐसी गाड़ी है, जो पेट्रोल और सीएनजी दोनों में बेहतरीन माइलेज देने के लिए जानी जाती है। इस कार की कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 5.25 लाख (एक्स शोरुम) हैं। आज भी जब भी माइलेज वाली गाड़ियों का नाम लिया जाता है तो यह गाड़ी टॉप पर बनी रहती है। मारुति सुजुकी सेलेरियो द्वारा पेश किए गए सभी ट्रिम्स में सबसे ज्यादा माइलेज मारुति सुजुकी सेलेरियो एएमटी में मिलता है, जो 26.68 kmpl का माइलेज देने में सक्षम है।
अभी पढ़ें – Ola Electric Car: सिंगल चार्ज में 500 किमी तक दौड़ेगी ओला की ये स्पोर्टी कार, जानें कीमत
3. Tata Altroz
Tata Altroz की बात करें तो यह भी भारत में ज्यादा माइलेज देने वाली कारों में शामिल है। कंपनी का दावा है कि यह कार 26 किलोमीटर की रेंज देती है। टाटा अल्ट्रोज बिक्री के मामले में भी काफी आगे है। टाटा अल्ट्रोज की कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 6.30 लाख रुपये (एक्स शोरुम) है। बाजार में यह कार दोनो ऑप्शन्स पेट्रोल और डीजल में उपलब्ध हैं।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
19 hrs agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
21 hrs agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
22 hrs agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
23 hrs agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
1 day agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
1 day agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
2 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
3 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines