Best Mileage Cars: किसी भी कार को खरीदने से पहले हम उसकी माइलेज के बारे में सबसे पहले पता करते हैं। क्योंकि बेहतर माइलेज वाली कार का मतलब सीधे-सीधे अपनी सेविंग्स को बचाना होता है। भारतीय बाजार में ऐसी कई कारें हैं, जो ज्यादा माइलेज देने के लिए जानी जाती हैं। अगर आप भी ऐसी ही कार खरीदना चाहते हैं, तो आज की खबर में हम आपको कुछ बेस्ट माइलेज वाली कारों के बारे में बताएंगेे।

विज्ञापन
विज्ञापन

1. Hyundai Grand i10 Nios

हुंडई की Grand i10 Nios की बात करें तो यह बाजार में 5 वेरिएंट और 5 कलर्स में उपलब्ध है। इस कार की शुरुआती कीमत की बात करें तो यह 5.39 लाख रुपये (एक्स शोरुम) है। इसकी माइलेज की बात करें तो यह 25 किलोमीटर प्रति लीटर का है। कंपनी ने इसमे 1197 सीसी का इंजन दिया हुआ है।

विज्ञापन

2. Maruti Suzuki Celerio

मारुति सुजुकी की सेलेरियो एक ऐसी गाड़ी है, जो पेट्रोल और सीएनजी दोनों में बेहतरीन माइलेज देने के लिए जानी जाती है। इस कार की कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 5.25 लाख (एक्स शोरुम) हैं। आज भी जब भी माइलेज वाली गाड़ियों का नाम लिया जाता है तो यह गाड़ी टॉप पर बनी रहती है। मारुति सुजुकी सेलेरियो द्वारा पेश किए गए सभी ट्रिम्स में सबसे ज्यादा माइलेज मारुति सुजुकी सेलेरियो एएमटी में मिलता है, जो 26.68 kmpl का माइलेज देने में सक्षम है।

विज्ञापन

3. Tata Altroz

विज्ञापन

Tata Altroz की बात करें तो यह भी ​​​​भारत में ज्यादा माइलेज देने वाली कारों में शामिल है। कंपनी का दावा है कि यह कार 26 किलोमीटर की रेंज देती है। टाटा अल्ट्रोज बिक्री के मामले में भी काफी आगे है। टाटा अल्ट्रोज की कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती कीमत 6.30 लाख रुपये (एक्स शोरुम) है। बाजार में यह कार दोनो ऑप्शन्स पेट्रोल और डीजल में उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ