Best Mileage Bikes Under 60000: अगर आपकी रोजाना की यात्रा लंबी है और पेट्रोल का खर्च जेब पर भारी पड़ रहा है, तो ज्यादा माइलेज वाली बाइक आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकती है. खास बात यह है कि भारतीय बाजार में ऐसी कई किफायती बाइक्स मौजूद हैं, जो कम कीमत में शानदार माइलेज देती हैं. अगर आपका बजट करीब 60 हजार रुपये के आसपास है और आप एक भरोसेमंद डेली कम्यूटर तलाश रहे हैं, तो ये जानकारी आपके काफी काम आने वाली है. आइए जानते हैं भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स और उनकी खासियत.
बेस्ट हैं ये 5 ऑप्शन
TVS Sport- कम कीमत में लंबी रेंज
TVS Sport अपने हल्के वजन और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के लिए जानी जाती है. इसमें 109.7cc का इंजन मिलता है, जो 70 से 80 kmpl तक का रियल-वर्ल्ड माइलेज देता है. इसकी लंबी और आरामदायक सीट रोजाना के इस्तेमाल के लिए इसे बेहतर बनाती है. 10 लीटर के फ्यूल टैंक के साथ यह बाइक करीब 750 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 55,500 से 58,600 रुपये के बीच है.
TVS Radeon- मजबूत और आरामदायक कम्यूटर
TVS Radeon भी 109.7cc इंजन के साथ आती है और 65 से 73 kmpl तक का माइलेज देती है. यह बाइक अपनी मजबूत बॉडी और स्मूद परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. इसमें आरामदायक सीट, बेहतर सस्पेंशन और USB चार्जिंग जैसे उपयोगी फीचर्स भी मिलते हैं. शहर और ग्रामीण इलाकों, दोनों जगह के लिए यह एक भरोसेमंद विकल्प है. इसकी कीमत 55,400 से 59,800 रुपये (एक्स-शोरूम) तक है.
Hero HF Deluxe- भरोसे और कम खर्च का नाम
Hero HF Deluxe लंबे समय से भारतीय ग्राहकों की पसंदीदा बाइक रही है. इसमें 97.2cc का इंजन मिलता है, जो i3S टेक्नोलॉजी के साथ आता है. यह तकनीक ट्रैफिक में इंजन को ऑटोमैटिक बंद करके फ्यूल बचाने में मदद करती है. यह बाइक 65 से 70 kmpl तक का माइलेज देती है और कम मेंटेनेंस के कारण मिडिल क्लास और ग्रामीण इलाकों में काफी लोकप्रिय है. इसकी कीमत 56,742 से 59,992 रुपये के बीच है.
Hero HF 100- सबसे किफायती विकल्पों में से एक
अगर आप कम बजट में एक सिंपल और भरोसेमंद बाइक चाहते हैं, तो Hero HF 100 अच्छा विकल्प है. इसमें 97.2cc का इंजन मिलता है और यह करीब 70 kmpl का माइलेज देती है. इसका डिजाइन साधारण है, लेकिन इंजन मजबूत है और सर्विस कॉस्ट भी कम आती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59,489 रुपये है.
TVS XL100 Heavy Duty- ज्यादा काम और ज्यादा माइलेज
TVS XL100 Heavy Duty एक मोपेड है, जो खासतौर पर ग्रामीण इलाकों और छोटे व्यापारियों के बीच काफी लोकप्रिय है. इसमें 99.7cc का इंजन मिलता है और यह 65 से 80 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है. भारी सामान ढोने की क्षमता और कम कीमत इसकी सबसे बड़ी खासियत है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 44,550 से 59,150 रुपये के बीच है.
कीमत और माइलेज एक नजर में
| बाइक मॉडल | कीमत (Ex-Showroom) | माइलेज |
| TVS Sport (ES) | 55,500 – 58,600 | 70-80 kmpl |
| TVS Radeon (Base) | 55,400 – 59,800 | 65-73 kmpl |
| Hero HF Deluxe (All Black) | 56,742 – 59,992 | 65-70 kmpl |
| Hero HF 100 | 59,489 | 70 kmpl |
| TVS XL100 Heavy Duty | 44,550 – 59,150 | 65-80 kmpl |
अगर आपका बजट 60,000 के आसपास है और आप ज्यादा माइलेज चाहते हैं, तो TVS Sport और TVS XL100 Heavy Duty बेहतर विकल्प हो सकते हैं. वहीं, कम मेंटेनेंस और लंबे समय तक भरोसेमंद परफॉर्मेंस के लिए Hero HF Deluxe और Hero HF 100 भी शानदार चॉइस हैं. अंतिम फैसला आपकी जरूरत, बजट और इस्तेमाल के हिसाब से ही करना चाहिए.
ये भी पढ़ें- सिर्फ माइलेज नहीं, सुरक्षा भी जरूरी! नई कार खरीदने का प्लान है तो जान लें, गाड़ी में होने ही चाहिए ये सेफ्टी फीचर्स
संबंधित खबरें
EV से भी महंगी Hybrid कारें! फिर ग्राहक क्यों और किस टेक्नोलॉजी के लिए खर्च कर रहे ज्यादा पैसे?
1 hr ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा, खरीदने से पहले जान लें पूरा हिसाब
3 hrs agoठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
3 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
3 days agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
3 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
4 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
4 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
4 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
5 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines