सिर्फ माइलेज नहीं, सुरक्षा भी जरूरी! नई कार खरीदने का प्लान है तो जान लें, गाड़ी में होने ही चाहिए ये सेफ्टी फीचर्स

नई कार खरीदने से पहले सिर्फ माइलेज और लुक देखना काफी नहीं है. अगर कार में जरूरी सेफ्टी फीचर्स नहीं हैं, तो बड़ा नुकसान हो सकता है. जानिए वे जरूरी सेफ्टी फीचर्स जो आपकी और आपके परिवार की जान बचा सकते हैं.

CARS.jpg_a86d1a

नई कार खरीदने वाले ध्यान दें. (Photo- News24 Gfx)

Top Car Safety Features: नई कार खरीदते समय ज्यादातर लोग लुक, माइलेज और कीमत पर ध्यान देते हैं, लेकिन असली बात सुरक्षा की होती है. एक अच्छी और सुरक्षित कार वही है, जिसमें जरूरी सेफ्टी फीचर्स मौजूद हों. अगर आप भी नई कार लेने की सोच रहे हैं, तो इन जरूरी सेफ्टी फीचर्स के बारे में जरूर जान लें, क्योंकि ये फीचर्स सड़क पर आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं.

विज्ञापन

 नई कार में जरूर होने चाहिए ये सेफ्टी फीचर्स

एयरबैग- सबसे जरूरी सुरक्षा कवच
एयरबैग किसी भी कार का सबसे बेसिक और अहम सेफ्टी फीचर होता है. एक्सीडेंट या अचानक ब्रेक लगने की स्थिति में यह ड्राइवर और आगे बैठे यात्री को गंभीर चोटों से बचाने में मदद करता है. आजकल कई कारों में डुअल एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं, जबकि कुछ मॉडल्स में साइड और कर्टेन एयरबैग भी दिए जाते हैं, जो सिर और छाती की अतिरिक्त सुरक्षा करते हैं.

विज्ञापन

ABS और EBD- बेहतर ब्रेकिंग कंट्रोल
ABS यानी एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम अचानक ब्रेक लगाने पर पहियों को लॉक होने से बचाता है और कार का संतुलन बनाए रखता है. वहीं, EBD ब्रेकिंग फोर्स को चारों पहियों में सही तरीके से बांटता है. इन दोनों फीचर्स की मदद से कार फिसलने या स्किड होने का खतरा काफी कम हो जाता है.

ESC/ESP- फिसलन भरी सड़कों पर भी कंट्रोल
Electronic Stability Control (ESC) या Stability Program (ESP) कार को असंतुलित होने या स्लिप करने की स्थिति में संभालने में मदद करता है. बारिश, बर्फ या गीली सड़क पर यह फीचर खासतौर पर काम आता है और कार के पलटने या कंट्रोल खोने के जोखिम को कम करता है.

विज्ञापन

ISOFIX- बच्चों की सुरक्षा के लिए जरूरी
अगर आपके परिवार में छोटे बच्चे हैं, तो ISOFIX माउंटिंग सिस्टम बहुत जरूरी फीचर है. यह चाइल्ड सीट को कार में मजबूती से फिक्स करता है, जिससे दुर्घटना की स्थिति में बच्चे सुरक्षित रहते हैं. कई कारों में इसके साथ टॉप टेदर भी दिया जाता है, जो सीट की पकड़ और मजबूत करता है.

रियर कैमरा और पार्किंग सेंसर
रियर कैमरा और पार्किंग सेंसर ड्राइवर को कार के पीछे की स्थिति साफ-साफ दिखाते हैं. इससे पार्किंग करते समय या रिवर्स लेते वक्त आसपास मौजूद चीजों का पता चलता रहता है और छोटी-मोटी टक्कर से बचाव होता है.

विज्ञापन

क्रैश टेस्ट प्रूफ
अच्छी सुरक्षा सिर्फ फीचर्स से नहीं, बल्कि कार की बॉडी से भी मिलती है. जिन कारों की NCAP रेटिंग अच्छी होती है, उनका बॉडी स्ट्रक्चर मजबूत होता है. एक्सीडेंट के समय यह डिजाइन टक्कर की ताकत को फैलाकर अंदर बैठे यात्रियों को सुरक्षित रखने में मदद करता है.

इन अतिरिक्त फीचर्स को भी नजरअंदाज न करें

नई कार खरीदते समय Hill Hold Assist, Tyre Pressure Monitoring System (TPMS), Day & Night Headlamps और Fog Lamps जैसे फीचर्स भी जरूर चेक करें. Hill Hold Assist ढलान पर कार को पीछे लुढ़कने से रोकता है, TPMS टायर का प्रेशर कम होने पर अलर्ट देता है और बेहतर लाइटिंग फीचर्स रात या धुंध में ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित बनाते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ