देश में कॉम्पैक्ट एसयूवी ने सेडान कार से लेकर हैचबैक कारों की मार्केट खराब किया है। ग्राहकोण की पहली बनी हैं। SUV को चलाना भी बेहद आसान होता है। यहां हम आपके लिए तीम नए मॉडल लेकर आये हैं जो आपकी पसंद बंद सकते हैं। यहां हम आपके Kia, Mahindra और Skoda की गाड़ियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। आइये जानते हैं इन गाड़ियों में क्या कुछ खास देखने को मिलेगा।
Kia Syros
- कीमत: 8.99 लाख रुपये से शुरू
Kia नई Syros में फीचर्स और स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है लेकिन डिजाइन के मामले में बेहद निराश करती है। इस एसयूवी के डिजाइन में नयापन देखने को नहीं मिलता। यह कई गाड़ियों का मिक्स लगती है। फ्रंट में लगे हेडलैंप और रियर में लगे टेललैंप की पोजीशन काफी नीचे की तरफ है जोकि सेफ्टी के लिहाज से ठीक नहीं। अगर आप Kia फैन हैं तो आप इस गाड़ी के बारे में विचार कर सकते हैं।
इंजन की बात करें तो Kia Syros में 1-लीटर टर्बो–पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। माइलेज की बात करें तो इसका 1-लीटर टर्बो–पेट्रोल इंजन का मैनुअल ट्रांसमिशन वाला 18.20 kmpl और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाला 17.68 kmpl का माइलेज देगी। वहीं, 1.5-लीटर डीजल मैनुअल गियरबॉक्स वाला 20.75 kmpl और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाला 17.65 kmpl का माइलेज देगी। ये माइलेज पेपर्स पर है लेकिन असल ड्राइविंग में यह माइलेज कम ही मिलेगी। kia Syros की एक्स–शोरूम 8.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
Skoda Kylaq
- कीमत: 7.89 लाख रुपये से शुरू
Skdoa Kylaq एक बढ़िया SUV है। इसका बोल्ड और प्रीमियम डिजाइन बेहतर है।इसकी फिट और फिनिश बेहतर है। इंजन की बात करें तो स्कोडा Kylaq में 1.0L का TSi पेट्रोल इंजन लगा है जो 115PS की पावर और 178 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6 स्पीड मैनुअल और DCT ट्रांसमिशन के ऑप्शन के साथ आता है। इसमें 5 लोग आसानी बैठ सकते हैं।
Kylaq में 270 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। सेफ्टी के के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD , 360 डिग्री कैमरा और 3 पॉइंट सीट बेल्ट जैसे फीचर्स स्टैण्डर्ड हैं। स्कोडा Kylaq में 189 का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है। इसकी एक्स–शोरूम 7.89 लाख रुपये से शुरू होती है। छोटी फैमिली के लिए यह एक परफेक्ट कॉम्पैक्ट एसयूवी साबित होगी।
Mahindra XUV 3XO
- कीमत: 7.49 लाख रुपये से शुरू
अपने कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा XUV 3XO तेजी से ग्रोथ कर रही है। सेफ्टी में 5 स्टार रेटिंग मिली है। इसमें लेवल 2 ADAS, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, 6 एयरबैग्स, सबसे बड़ा सनरूफ और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिए गये हैं। इंजन की बात करें तो XUV 3XO में 3 इंजन ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें एक 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है जो 82kW की पावर और 200 Nm का टॉर्क देता है।
इसके अलावा इसका दूसरा इंजन भी 1.2L टर्बो पेट्रोल वाला है जो 96kW की पावर और 200 Nm का टॉर्क देता है। इसका तीसरा 1.5L टर्बो डीजल इंजन 86Kw की पावर और 300 Nm का टॉर्क देता है। ये इंजन मैन्युअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें 26.03 cm की ट्विन HD स्क्रीन दी गई है। इसमें स्पेस अच्छा मिल जाता है। सेफ्टी के लिए XUV 3XO की एक्स–शोरूम कीमत 7.49 लाख रुपए से शुरू होती है।
यह भी पढ़ें: ये छोटा सा Nut गाड़ी के टायर चोरी होने से बचाएगा, जानें कितनी है कीमत
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
11 mins agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
1 hr agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
3 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
5 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
7 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
23 hrs agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines