ये छोटा सा Nut गाड़ी के टायर चोरी होने से बचाएगा, जानें कितनी है कीमत

गाड़ी के टायर्स को चोरी होने से बचाने के लिए एंटी-थेफ्ट नट्स का इस्तेमाल करना करना उपयोग साबित हो सकता है। इन्हें लगाना और बाहर निकलना बेहद आसान लेकिन ये सिर्फ अपनी ही key से खुलते हैं।

Nutsss

अक्सर देखने में आता है कि चोर गाड़ी की जगह उसके टायर्स चोरी करके ले जाते हैं और गाड़ी को ईंटो पर खरीद कर जाते हैं। ऐसे में गाड़ी के माइलेक को काफी नुकसान होता है। किसी भी वाहन के लिए टायर्स की अहम भूमिका होती है। यदि एक भी टायर अगर खराब हो तो गाड़ी दो काम भी आगे नहीं जा सकती है। ऐसे में किस गाड़ी के टायर चोरी हो तो यह भारी नुकसान वाली बात हो जताई है। लेकिन यहां हम आपको ऐसा उपाय बता रहे हैं जिसे अपनाकर आप भी अपनी कार के टायर को चोरी होने से बचा सकते हैं। टायर चोरी होना तो दूर टायर खोलना भी चोरों के लिए मुसीबत बन जाएगा।

एंटी-थेफ्ट नट्स करेंगे आपकी मदद

एक टायर को फिट करने के लिए 4 नट्स (Nuts) का इस्तेमाल किया जाता है। टायर्स में नॉर्मल नट्स लगे होते हैं जिन्हें खोलना किसी के लिए भी आसान है। लेकिन मार्केट में अब एक खास तरह के नट्स आने लगे हैं जिन्हें सिर्फ उनके साथ आने वाले टूल से ही खोला जा सकता है। ये नट्स अमेजन, फ्लिप्कार्ट और ऑफ लाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं। इनकी कीमत 649 रुपये से शुरू होती है। इनकी कीमत का और ज्यादा हो सकती है।   यह एक पूरा नट्स का सेट होता है, इन्हें खोलना असंभव होगा। सेफ्टी के लिए आप कार के सभी टायर्स में इस तरह के एक-एक नट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

टायर्स को चोरी से बचाने के लिए ये काम भी करें

टायर्स को चोरी होने से बचाने के लिए आप व्हील लॉक भी लगा सकते हैं। व्हील लॉक की मेटल प्लेट्स नट-बोल्ट्स को कवर कर लेती हैं, जिससे उन्हें खोलने का मौका चोरों को कभी नहीं मिल पाता। ऐसे में अगर आपकी कार लंबे समय घर से बाहर खुले में खड़ी होती है तो आप यह तरीका इस्तेमाल सकते हैं। इतना ही नहीं  कार के टायर्स को मोड़ कर पार्क करना सही रहता है क्योंकि ऐसी स्थिति में चोरों को नट-बोल्ट को खोलने में परेशानी हो सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ