Cheapest Petrol Cars in India: भले ही अब जमाना Compact SUVs का हो, लेकिन भारत में अभी भी एक बड़ा तबका सस्ती छोटी कारों को खरीदने में दिलचस्पी रखता है, क्योंकि छोटी कारें न सिर्फ किफायती होती हैं बल्कि कम जगह लेती हैं और हैवी ट्रैफिक में भी आप इन्हें आसानी से ड्राइव कर सकते हैं।
तो अगर आप भी अपनी पहली कार खरीदने का विचार कर रहे हैं और आपका बजट कम है ? तो यहां हम आपके लिए देश 5 सबसे सस्ती पेट्रोल कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। ये कारें न डेली यूज़ के लिए तो फिट हैं ही साथ बढ़िया परफॉरमेंस और माइलेज भी ऑफर करती हैं।
Maruti Suzuki Alto 800
Maruti Suzuki Alto 800
- कीमत: 3.54 लाख रुपये से शुरू
- माइलेज: 22.05 kmpl
इस समय मारुति सुज़ुकी ऑल्टो 800 देश की सबसे सस्ती पेट्रोल छोटी कार है। इसमें 796cc का पेट्रोल इंजन लगा है। एक लीटर में यह कार 22 किलोमीटर की माइलेज ऑफर करती है। इसमें अच्छा स्पेस मिल जाता है। इसमें 5 लोगों के बैठने की जगह है। एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स इस कार में मिलते हैं। Alto 800 की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 3.54 लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti Suzuki Alto K10
Maruti Suzuki Alto K10
- कीमत: 3.99 लाख रुपये से शुरू
- माइलेज: 24.90 kmpl
मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 एक शानदार छोटी कार है। इसका डिजाइन आपको पसंद आएगा लेकिन इंटीरियर में नयापन नहीं है। इसमें स्पेस आपको अच्छा मिल जाता है। इस कार में 1.0L का जबरदस्त पेट्रोल इंजन लगा है। एक लीटर में यह कार 24.90 किलोमीटर की माइलेज ऑफर करती है। इसमें 5 लोग बैठ सकते हैं। सेफ्टी के लिए कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स मिलते हैं। K10 Alto K10 की दिल्ली में एक्स-शो रूम कीमत 3.99 लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti Suzuki S Presso
Maruti Suzuki S-Presso
- कीमत: 4.26 लाख रुपये से शुरू
- माइलेज: 25.30 kmpl
माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में मारुति सुजुकी एस-प्रेसो काफी लोकप्रिय है। इसमें बढ़िया स्पेस मिलता है। इसमें 1.0L का पेट्रोल इंजन लगा है। एक लीटर में यह कार 25.30 किलोमीटर की माइलेज ऑफर करती है। इसकी सीटिंग पोजीशन आपको एसयूवी वाला अहसास करवा देती हैं। कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स की सुविधा मिलती है। इसकी कीमत 4.26 लाख रुपये से शुरू होती है।
Maruti Suzuki Celerio
Maruti Suzuki Celerio
- कीमत: 5.36 लाख रुपये से शुरू
- माइलेज: 26.68 kmpl
मारुति की सेलेरियो अपने लुक से सबको लुभा रही है। इसका डिजाइन और स्पेस इसकी खूबी है।इसमें 1.0L का जबरदस्त पेट्रोल इंजन लगा है और एक लीटर में यह कार 26.68 किलोमीटर की माइलेज ऑफर करती है। सेफ्टी के लिए कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स मिलते हैं। इसकी कीमत 5.36 लाख रुपये से शुरू होती है।
Renault Kwid
Renault Kwid
- कीमत: 4.69 लाख रुपये से शुरू
- माइलेज: 21-22 kmpl
Kwid का डिजाइन स्पोर्टी है। इसमें अच्छा स्पेस आपको मिल जाता है। फीचर्स काफी अच्छे हैं इसमें। कार में 5 लोग आसानी से बैठ सकते हैं। इसमें 1.0L का इंजन दिया है। एक लीटर में यह कार 21-22 kmpl की माइलेज ऑफर करती है। इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD और एयरबैग्स मिलते हैं। रेनो क्विड की एक्स-शो रूम कीमत 4.69 लाख रुपये है।
संबंधित खबरें
1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
1 day agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
1 day agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
1 day agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
1 day agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
2 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
2 days agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
2 days agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
3 days agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
4 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines