Apple ने अपना नया फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च कर दिया है. इसका डिजाइन और फीचर्स भले ही लोगों को आकर्षित कर रहे हों, लेकिन करीब 3 लाख रुपये की शुरुआती कीमत हर किसी के बजट में नहीं होगी. अगर आपको भी फोल्ड होने वाला फोन पसंद है और iPhone Duo के इतनी बड़ी रकम खर्च नहीं करना चाहते तो बाजार में कुछ सस्ते ऑप्शन मौजूद है.
iPhone Duo के किफायती फोन के ऑप्शन्स
Tecno Phantom V Flip
करीब 40 हजार रुपये के बजट में Tecno Phantom V Flip एक विकल्प है. इसमें 6.9 इंच का FHD+ Foldable AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. यह LTPO टेक्नोलॉजी के साथ आता है और 10Hz से 120Hz तक अडैप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. फोन के बाहर 1.32 इंच का AMOLED कवर डिस्प्ले मिलता है. इसका वजन 194 ग्राम है. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 8050 चिपसेट दिया गया है. इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है.
कैमरे की बात करें तो फोन के पीछे 64MP का मेन कैमरा और 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा है. सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. मेन कैमरे से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है. फोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.
Ai+ NovaFlip 5G
कम बजट में Ai+ NovaFlip 5G को भी देखा जा सकता है. कंपनी की ऑफिशियल लिस्टिंग के मुताबिक इसकी कीमत 49,999 रुपये है. इस कीमत में 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला मॉडल मिलता है. फोन में 6.9 इंच का FHD+ AMOLED मेन डिस्प्ले दिया गया है. वहीं बाहर की तरफ 3 इंच की AMOLED कवर स्क्रीन मिलती है.
इस फोन में MediaTek का ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी प्राइमरी क्लॉक-स्पीड 2.5GHz बताई गई है. फोन Android 15 पर चलता है. कैमरे में 50MP + 2MP का डुअल रियर सेटअप और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. इसमें 4,325mAh की बैटरी दी गई है.
Motorola Razr 50
इस लिस्ट में Motorola Razr 50 भी एक खास ऑप्शन है. इसमें 6.9 इंच की pOLED मुख्य स्क्रीन दी गई है. फोन के बाहर भी एक बड़ी स्क्रीन मिलती है, जिसकी मदद से फोन खोले बिना कई छोटे काम किए जा सकते हैं. परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7300X चिपसेट, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है. साथ ही इसमें 4,200mAh की बैटरी मिलती है.
Motorola की भारतीय वेबसाइट पर इसका 8GB+256GB मॉडल फिलहाल 44,999 रुपये में दिखाई दे रहा है. ऐसे में करीब 3 लाख रुपये वाले iPhone Duo की तुलना में यह काफी कम कीमत में फोल्डेबल फोन का विकल्प देता है.
ये भी पढ़ें- Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, 7.6 इंच डिस्प्ले और A20 Pro चिप से लैस, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
Samsung Galaxy Z Flip 5
अगर आप Samsung का फोल्डेबल फोन लेना चाहते हैं तो Galaxy Z Flip 5 पर भी नजर डाल सकते हैं. यह कंपनी का नया मॉडल नहीं है, लेकिन कम कीमत में फोल्डेबल फोन खरीदने वालों के लिए अभी भी एक विकल्प है. इसमें 6.7 इंच की Dynamic AMOLED 2X स्क्रीन दी गई है. वहीं बाहर 3.4 इंच की कवर स्क्रीन मिलती है.
साथ ही इसमें Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट दिया गया है. फोन में 8GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज के विकल्प मिलते हैं. कैमरा सेटअप में पीछे 12MP + 12MP के दो कैमरे हैं, जबकि सेल्फी के लिए 10MP कैमरा दिया गया है. फोन में 3,700mAh की बैटरी और 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. हालांकि इसकी कीमत 50 हजार के ऊपर 65 हजार तक है.
iPhone Duo के मुकाबले कितनी बचत?
iPhone Duo की शुरुआती कीमत करीब 2,99,900 रुपये है. इसके मुकाबले ऊपर बताए गए फोल्डेबल फोन काफी कम कीमत में क्लैमशेल डिजाइन और फोल्ड होने वाली स्क्रीन देते हैं. खास तौर पर Motorola Razr 50 और Ai+ NovaFlip 5G की मौजूदा कीमत 50 हजार रुपये के आसपास है. यानी iPhone Duo की कीमत के मुकाबले इन पर खर्च काफी कम करना पड़ेगा.
अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है तो फोल्डेबल फोन की लिस्ट में Motorola Razr 60 Ultra और Samsung Galaxy Z Flip 6 5G को भी शामिल किया जा सकता है. ये दोनों फोन अक्सर करीब 1 लाख रुपये के आसपास की कीमत में मिल जाते हैं.
ये भी पढ़ें- iPhone Duo की कीमत में आ जाएंगी ये धांसू कारें, कुछ का दाम तो फोन से भी कम, देख लें लिस्ट
संबंधित खबरें
नई Honda Elevate भारत में लॉन्च, मिलें धांसू फीचर्स, इतनी है कीमत
8 hrs agoनई Skoda Slavia हुई लॉन्च, जानें हर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स
13 hrs agoनई मर्सिडीज कार भारत में लॉन्च, बिना पेट्रोल चलेगी गाड़ी! चौंका देगी कीमत
17 hrs agoसर्दियों में कार टायर में कितनी हवा रखना चाहिए? जान लें काम की बात
20 hrs agoकल लॉन्च होगी नई Honda Elevate, जानें कितनी हो सकती है कीमत
1 day agoक्या CNG कार में पेट्रोल और सीएनजी को बराबर अनुपात में रखना जरूरी है?
1 day agoEV से भी महंगी Hybrid कारें, ग्राहक किस चीज के दे रहे हैं इतने पैसे?
1 day ago5-10 लाख का बजट है तो नई कार लें या पुरानी? क्या होगा फायदे का सौदा
1 day agoठंड आने से पहले कार को करें तैयारी, जरूर चेक करें गाड़ी की ये 6 चीजें
4 days agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines