Cars Under 5 Lakh: दिवाली का त्योहार करीब है और घर को सजाने के साथ-साथ कई लोग अपने लिए नई कार लेने का प्लान भी कर रहे हैं. इस साल कार खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है. हाल ही में सरकार ने छोटे और मास मार्केट कारों पर GST 28% से घटाकर 18% कर दिया है. इसका फायदा सीधे खरीदारों को हुआ और अब कई लोकप्रिय हैचबैक और एंट्री-लेवल कारें पहले से ज्यादा किफायती हो गई हैं.
1. Maruti Suzuki Alto K10
Alto K10 हमेशा से भारत की सबसे पसंदीदा और बजट फ्रेंडली हैचबैक रही है. इसकी कीमत अब लगभग 3.70 लाख रुपये से शुरू होती है. यह कार कॉम्पैक्ट, फ्यूल-इफिशिएंट और रखरखाव में आसान है, जो इसे पहली बार कार खरीदने वालों और शहर में चलाने वालों के लिए आदर्श बनाती है. इसमें पेट्रोल और CNG दोनों ऑप्शन मिलते हैं.
2. Maruti Suzuki S-Presso
S-Presso अपने ऊंचे स्टांस और बोल्ड डिजाइन के लिए जानी जाती है. अब इसकी कीमत GST कट के बाद लगभग 3.50 रुपये लाख से शुरू होती है. यह कार प्रैक्टिकल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी है. ऊँची ड्राइविंग पोज़िशन से रोड पर अच्छा विज़न मिलता है. पेट्रोल और CNG दोनों पावरट्रेन में उपलब्ध, यह छोटे बजट में SUV जैसा अनुभव देती है.
3. Maruti Suzuki Wagon R
Wagon R लंबे समय से भारतीय परिवारों की पसंदीदा कार रही है. अब यह सिर्फ 5 लाख रुपये से शुरू होती है. इसकी टॉल-बॉय डिजाइन, स्पेशियस केबिन और Maruti का सर्विस नेटवर्क इसे परिवारों के लिए और भी आकर्षक बनाता है. इसमें CNG और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन भी मिलते हैं.
ये भी पढ़ें- Tata-Hyundai की इस CNG टेक्नोलॉजी से लंबे सफर में नहीं होगी परेशानी
4. Tata Tiago
Tata Tiago अपनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी, शानदार सेफ्टी फीचर्स और मॉडर्न डिजाइन के लिए पसंद की जाती है. इसकी कीमत अब 4.57 लाख रुपये से शुरू होती है. यह कार CNG और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ भी आती है, जिससे लंबे ट्रैफिक में ड्राइविंग आसान हो जाती है. छोटे बजट में ज्यादा सेफ्टी और स्टाइल चाहिए तो Tiago बेहतरीन ऑप्शन है.
5. Renault Kwid
Renault Kwid छोटे बजट में SUV जैसा लुक और फीचर्स देती है. इसकी कीमत लगभग 4.30 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और आसान ड्राइविंग डायनामिक्स मिलती हैं. मैनुअल या AMT गियरबॉक्स के साथ यह शहर में चलाने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प है.
दिवाली पर फायदा
इस GST कट के साथ, दिवाली के मौके पर इन कारों को खरीदना और भी फायदेमंद हो गया है. आप न सिर्फ त्योहार के दौरान खुशियां बांट सकते हैं, बल्कि बजट में अपनी पहली कार या फैमिली के लिए दूसरी कार भी ले सकते हैं. छोटे बजट में भरोसेमंद और फ्यूल-इफिशिएंट कार खरीदकर यह दिवाली यादगार बनाएं.
ये भी पढे़- अगले कुछ महीनों में आने वाली हैं ये पावरफुल और लग्जरी कारें
संबंधित खबरें
Toyota Glanza Facelift हुई लॉन्च, बस इतनी है शुरुआती कीमत
3 hrs agoआ रही Honda की नई EV! इस दिन होगा डेब्यू, जानें संभावित रेंज और फीचर्स
3 hrs agoलोक अदालत में किन चालानों पर नहीं मिलेगी राहत? जान लें नियम
5 hrs agoMG Windsor EV का नया अवतार लॉन्च, जानें क्या मिल नया और कितनी है कीमत
7 hrs agoचलती कार में गलती से रिवर्स गियर लगा दिया तो क्या होगा?
9 hrs agoबाइक खरीदते समय BHP या Torque, किसे दें ज्यादा महत्व?
1 day agoकार का इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक क्या और कैसे काम करता है?
1 day agoत्योहारों पर घर लाना है नई बाइक? यहां देखें ये 5 शानदार ऑप्शन
1 day agoइस हफ्ते कौन-कौन सी कारें होंगी लॉन्च? देखें डेट और फीचर्स की पूरी लिस्ट
2 days agoRC में मोबाइल नंबर बदलने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं? जानं कैसे बदलें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines