हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

66km की माइलेज, डबल सेफ्टी फीचर्स, 80000 के बजट में घर लायें ये शानदार बाइक्स

Best bikes under Rs 80000: अगर आप कम बजट में एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं जिसमें आपको बढ़िया माइलेज साथ अच्छी परफॉरमेंस भी मिले तो यहां हम आपके लेकर आये हैं तीन किफायती बाइक्स।

विज्ञापन

Best bikes under Rs 80000: डेली यूज़ के लिए वैसे तो बजार में कई बाइक्स इस समय मौजूद हैं लेकिन जब बात माइलेज के साथ बढ़िया परफॉरमेंस की हो तो कुछ ही नाम सामने आते हैं। अगर आपका बजट 80 हजार रुपये के आस-पास है तो यहां हम आपको तीन ऐसी बाइक्स के बारे में बता रहे हैं जो बेहतर माइलेज के साथ बढ़िया प्रदर्शन भी करती हैं।

इतना ही नहीं इन बाइक्स को आप लॉन्ग राइड पर भी लेकर जा सकते हैं क्योंकि ये लम्बी और सॉफ्ट सीट के साथ आती हैं। सेफ्टी के लिए इन बाइक्स में डिस्क और ड्रम ब्रेक्स की सुविधा मिलती है।

Hero Super Splendor

माइलेज: 55 kmpl

विज्ञापन

Hero Super Splendor को ऐसे ग्राहकों के लिए डिजाइन किया है जो रोजाना ऑफिस के लिए बाइक का इस्तेमाल करते हैं। इसमें 124.7cc का इंजन दिया है जो 10.7 bhp और 10.6Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से ली है। ARAI (ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया) के मुताबिक यह बाइक 55kmpl की माइलेज देती है। इसके फ्रंट टायर में 240mm Disc और रियर टायर में 130mm ड्रम ब्रेक दिया है। बाइक में 18 इंच के Tubeless टायर्स लगे हैं। बाइक की कीमत 80 हजार रुपये से शुरू होती है।

Honda CB Shine

माइलेज: 55kmpl

विज्ञापन

होंडा शाइन 125 अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकती है। इस बाइक 124 cc का SI इंजन लगा है जो 7.9 kW की पावर और 11 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा दी गई है। बाइक डिजाइन सिंपल है। जो फैमिली क्लास को पसंद आएगा। ARAI के मुताबिक यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में 55 की माइलेज देती है। बाइक के फ्रंट में 240mm Disc और रियर में 130 mm ड्रम ब्रेक मिलता है।  इसमें 18 इंच के Tubeless टायर्स लगे हैं। बाइक की कीमत 79 हजार रुपये से शुरू होती है।

TVS Star City Plus

माइलेज: 66kmpl

विज्ञापन

एंट्री लेवल सेगमेंट में टीवीएस की स्टार सिटी प्लस एक भरोसेमंद बाइक के रूप में जानी जाती है। डेली यूज़ के लिए आप इसे चुन सकते हैं। बाइक में 110cc का इंजन दिया गया है, जो 8.08 bhp की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

Eco-Thrust फ्यूल इंजेक्शन तकनीक की वजह से यह बाइक अपने सेगमेंट की अन्य बाइक्स से 15% ज्यादा माइलेज देगी। बाइक की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप है। ARAI के मुताबिक इस बाइक की माइलेज 66 kmpl है। बाइक में डिस्क और ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है। बाइक की कीमत 78 हजार रुपये से शुरू होती है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Most Unsafe Cars: बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है ये 5 कारें, लेकिन हर महीने बिकती हैं जमकर

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola