पितृ पक्ष खत्म हो रहा है और 11 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही त्योहारी सीजन शुरू हो जाएगा. ऐसे में कई लोग नई गाड़ियां खरीदते हैं. तो अगर आपर भी इस मौके पर नई बाइक घर लाने की तैयारी कर रहे हैं तो 1.50 लाख रुपये तक के बजट में कई अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं. इस रेंज में आपको स्पोर्टी लुक वाली बाइक से लेकर रोजान इस्तेमाल के लिए आरामदायक बाइक तक के ऑप्शन मिलते हैं. इनमें आप अपनी जरूरत के हिसाब से ऑप्शन चुन सकते हैं. जानते हैं इन पांच बाइक्स के इंजन, फीचर्स और खासियतों के बारे में.
1.50 लाख से कम की हैं ये धांसू बाइक्स
1. Royal Enfield Hunter 350
अगर आपको Royal Enfield की बाइक पसंद है और शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए मोटरसाइकल चाहिए, तो Hunter 350 पर विचार कर सकते हैं. 2026 मॉडल में 349cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है. यह इंजन 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ असिस्ट और स्लिप क्लच मिलता है.
2. Bajaj Pulsar NS200
अगर आपको अग्रेसिव डिजाइन और बेहतर परफॉर्मेंस वाली बाइक चाहिए, तो Bajaj Pulsar NS200 एक विकल्प है. इसमें 199.5cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 18 kW यानी 24.5 PS की अधिकतम पावर और 18.74 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. इसके अलावा ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला डिजिटल कंसोल, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, गियर पोजिशन इंडिकेटर और फ्यूल इकोनॉमी की जानकारी जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.
3. TVS Raider 125
125cc सेगमेंट में स्पोर्टी बाइक तलाश रहे हैं तो TVS Raider को भी अपनी लिस्ट में रख सकते हैं. इसका डिजाइन युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है और इसमें 125cc का 3-वाल्व इंजन मिलता है, जो एयर और ऑयल कूलिंग तकनीक से लैस है. कंपनी के मुताबिक, यह बाइक 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 5.8 सेकंड में पकड़ सकती है. इसमें Boost, Power और Eco जैसे राइडिंग मोड भी मिलते हैं..
4. Honda Unicorn
जो लोग बहुत ज्यादा स्पोर्टी लुक के बजाय आरामदायक राइडिंग और रोजाना के इस्तेमाल को प्राथमिकता देते हैं, उनके लिए Honda Unicorn एक विकल्प हो सकती है. इसमें 162.71cc का इंजन दिया गया है, जो OBD2B मानकों के अनुरूप है. बाइक में PGM-FI तकनीक मिलती है, जो इंजन तक ईंधन की सप्लाई को नियंत्रित करने में मदद करती है. फीचर्स में LCD डिजिटल पैनल, LED हेडलैंप और नया 15W USB-C चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं.
5. Hero Xtreme 125R
Hero Xtreme 125R उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प हो सकती है, जो 125cc बाइक में स्पोर्टी डिजाइन और आधुनिक फीचर्स चाहते हैं. इसमें 124.7cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 11.4 BHP की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. कंपनी के मुताबिक, यह 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार 5.7 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी WMTC माइलेज 63 किलोमीटर प्रति लीटर है.
बाइक्स की कीमत
| बाइक | शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत (रुपये) |
| Royal Enfield Hunter 350 | 1,37,640 |
| Bajaj Pulsar NS200 | 1,38,302 |
| TVS Raider 125 | 86,960 |
| Honda Unicorn | 1,19,481 |
| Hero Xtreme 125R | 91,500 |
बाइक खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान
बाइक खरीदने से पहले अपनी जरूरत और बजट को ध्यान में रखें. इस बात पर भी गौर करें कि बाइक की एक्स-शोरूम कीमत और ऑन-रोड कीमत अलग होती है. इसलिए खरीदारी से पहले अपने शहर में कीमत, इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन और उपलब्ध फेस्टिव ऑफर्स की जानकारी जरूर ले लें.
ये भी पढ़ें- बाइक चलाते हैं तो जान लें कौन सा हेलमेट है आपके लिए सही, गलत सिलेक्शन से सेफ्टी को खतरा
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
20 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines