CNG Cars: लगातार बढ़ते हुए पेट्रोल डीजल के दाम सातवें आसमान को छू रहे है। जिसका असर ऑटो बाजार पर भी सीधे सीधे पड़ रहा है। लोग अब पेट्रोल कारों को छोड़कर दूसरे ऑप्शन तलाशने लगे हैं और सीएनजी व्हीकल्स की तरफ रूख करने लगे हैं। जिससे पेट्रोल का खर्चा भी बचता है। सबसे बड़ा कारण यह है, सीएनजी का कारें बेहद अच्छा माइलेज भी देते हैं। चलिए अब बात करते है ऐसी सीएनजी कारों की, जिनमें माइलेज तो अच्छा है ही कीमत भी किफायती हैं।

1. Maruti Suzuki Celerio CNG: Price & Mileage

मारुति की कारों को कौन नहीं पसंद करता है, सभी कों मारुति की कारें बेहद अच्छी माइलेज और कम कीमत के लिए जानी जाती है। मारुति की Celerio की बात करें तो इसकी CNG कार का माइलेज लगभग 35.6 किलोमीटर प्रति किलो की है। और इस हैचबैक कार की कीमत 6.69 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। Celerio CNG के इंजन की बात करें तो इसमें 998 cc का इंजन है और साथ ही यह 57hp का पॉवर और 82.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

2. Maruti Suzuki WagonR CNG: Price & Mileage

Maruti WagonR CNG का मॉडल भी बेहद दमदार है, जहां ये 32.5 किलोमीटर प्रति किलो का माइलेज देती है। वहीं इस कार में कंपनी द्वारा 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन भी दिया गया है और यह इंजन 58bhp का पॉवर और 78 Nm का टॉर्क जनरेट करता है तो चलिए हैचबैक कार की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत लगभग 6.42 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।3.

3.Maruti Suzuki Alto CNG: Price & Mileage

सबसे पहले Maruti Alto के CNG मॉडल की बात करें तो इस कार का माइलेज लगभग 31.5 किलोमीटर प्रति किलो का है। और इसकी कीमत लगभग 5.03 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। इसका इंजन भी बेहद दमदार है जो लगभग 796 cc का है, और यह इंजन 35.3 hp का पॉवर और 69 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

4.Hyundai Santro CNG: Price & Mileage

Hyundai Santro CNG कार के मॉडल की बात करें तो ये कार 30.48 किलोमीटर प्रति किलो का माइलेज देती है और इस हैचबैक कार की कीमत 6.10 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है। इस कार में 1.1 लीटर का पेट्रोल इंजन शामिल है जो 60 ps का पॉवर और 85 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

5.Maruti Suzuki SPresso CNG: Price & Mileage

और आखिर में बात करते है Maruti SPresso CNG कार की जो 31.2 किलोमीटर प्रति किलो का माइलेज देती है और इस कार में 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 59 hp का पॉवर और 78 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस हैचबैक कार की कीमत 5.38 लाख से लेकर 5.64 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ