Electric Vehicle Charger: सड़कों पर धीरे-धीरे इलेक्ट्रिक गाड़ियों की संख्या बढ़ रही है। यह ईवी कार AC (अल्टरनेटिंग करंट) चार्जिंग और DC (डायरेक्ट करंट ) फास्ट चार्जिंग दो तरह से चार्ज होती है। डीसी में समय कम लगता है और एसी में कार फुल चार्ज होने में थोड़ा अधिक समय लेती है।
AC या DC दोनों तरह से चार्जिंग के दौरान गर्मी पैदा होती है
गलत चार्जिंग से कई बार हमारी बैटरी खराब होने का खतरा बना रहता है। आइए आपको एसी और डीसी चार्जिंग के बारे में बताते हैं। जानकारी के अनुसार AC या DC दोनों तरह से चार्जिंग के दौरान गर्मी पैदा होती है। इसलिए कहते हैं कि फास्ट-चार्जिंग से बैटरी जल्दी खराब होने की संभावनाएं अधिक रहती हैं।
ये भी पढ़ेंः कारों की शहंशाह लैंड रोवर की नई Range Rover Sport SV से उठा पर्दा, जानें फीचर्स
फास्ट चार्जिंग तभी करनी चाहिए जब बहुत इमरजेंसी हो
फास्ट चार्जिंग तभी करनी चाहिए जब बहुत इमरजेंसी हो। रोजाना एसी चार्जर का इस्तेमाल करने से बैटरी की ड्यूरेबिलिटी बढ़ती है। बैटरी के अंदर सेल्स होते हैं। सेल्स को समान स्तर पर चार्ज किया जाना चाहिए। फास्ट चार्जर से इनके खराब होने का चांस अधिक होता है।
इसमें कार की बैटरी को सीधे पावर पहुंचता है
जानकारी के अनुसार किसी भी ग्रिड से जो पॉवर मिलती है वह AC होती है। जबकि इलेक्ट्रिक व्हीकल की बैटरी हमेशा DC के रूप में पॉवर स्टोर करती है। इलेक्ट्रिक वाहनों में कनवर्टर कार के अंदर बनाया जाता है। जिसे ऑनबोर्ड चार्जर कहते हैं। यह पॉवर को एसी से डीसी में कन्वर्ट करके बैटरी में स्टोर करता है। डीसी चार्जर में चार्जर के अंदर ही कनवर्टर होता है। इसमें कार की बैटरी को सीधे पावर पहुंचता है। इसमें पावर को कन्वर्ट के लिए ऑनबोर्ड चार्जर की जरूरत नहीं है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 hrs agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
4 hrs agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
1 day ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
1 day agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
2 days agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines