कारों की शहंशाह लैंड रोवर की नई Range Rover Sport SV से उठा पर्दा, जानें फीचर्स 

Range Rover Sport SV price, Range Rover Sport SV mileage, auto news, suv cars

लैंड रोवर

Range Rover Sport SV: लैंड रोवर की नई धाकड़ कार Range Rover Sport SV से पर्दा उठा है। यह दमदार कार 290 Kmph की टॉप स्पीड देगी। इसमें 23-इंच के कार्बन फाइबर व्हील्स का ऑप्शन मिलेगा, जो संभवत: पहली बार होगा।

खराब रास्तों में मिलेगी हाई परफॉमेंस 

सोशल मीडिया पर नई Range Rover Sport SV की फोटो वायरल हो रही है। हालांकि कंपनी ने अभी इसकी लॉन्च डेट, कीमत और फीचर्स के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Range Rover Sport SV का धाकड़ इंजन 626 hp का पावर और 800 Nm का टॉर्क देगा। इस पावरट्रेन के साथ यह दमदार कार होगा जो ऑफ रोडिंग, पहाड़ के रास्तों आदि में हाई परफॉमेंस देगी।

महज 3.6 सेकंड में 0 से 100 kmph तक स्पीड

पूरी तरह स्पोर्टी और एसयूवी लुक में यह कार महज 3.6 सेकंड में 0 से 100 kmph तक स्पीड पकड़े में सक्षम है। ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी लैंड रोवर अपनी हाई स्पीड एसयूवी के लिए जानी जाती है। अनुमान है इस एसयूवी में 2,560 किलोग्राम वजन का वजन मिलेगा, जिसे सड़क पर कंट्रोल करना और चलाना आसान होगा।

कार में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स

इस धांसू कार में वी8 इंजन मिलेगा। यह कार माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर तैयार की गई है। सेफ्टी के लिए इसमें एयरबैग, एबीएस, एडीएएस, कैमरा आदि फीचर्स दिए गए हैं। Range Rover Sport SV में 4.4-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलेगा। कार में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। इस तगड़ी कार में 1,430-वाट 29-स्पीकर मेरिडियन साउंड सिस्टम मिलता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ