हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Bajaj का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च के लिए तैयार! Ola और TVS को देगा टक्कर

बजाज ऑटो का इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक अब और भी ज्यादा किफायती होने जा रहा है। कंपनी अब छोटी बैटरी पैक के साथ इसे लॉन्च करने की तैयारी में है। नए मॉडल की कीमत एक लाख रुपये से भी कम हो सकती है।

विज्ञापन

Bajaj affordable Chetak update: बजाज ऑटो ने अभी हाल ही में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक को अपडेट करके किफायती अर्बन वैरिएंट लॉन्च किया था, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.23 लख रुपये रखी गई है। लेकिन क्या यह अभी भी एक किफायती मॉडल है ? शायद नहीं क्योंकि बाजार में टीवीएस मोटर और ओला इलेक्ट्रिक के स्कूटर पहले से ही कम कीमत में मौजूद हैं। ऐसे में बजाज ऑटो भी एक लाख रुपये से कम कीमत वाले चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर पर काम कर रही है। बताया जा रहा है कि नया मॉडल जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

किफायती होगा बजाज का चेतक

नए चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.2kWh का बैटरी पैक दिया जा सकता है। इसकी रेंज 80 से 100 किलोमीटर तक जा सकती है। इसमें फ़ास्ट चार्जिंग की भी सुविधा भी मिलेगी। इतना ही नहीं नए मॉडल का डिजाइन ठीक वैसा ही होगा जैसा मौजूदा चेतक का है। लेकिन बदलाव सिर्फ बैटरी पैक और अन्य बेसिक फीचर्स में ही किये जा सकते हैं।

 

चेतक पर डिस्काउंट 

अगर आप इस महीने बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने जा रहे हैं तो इस पर 20,000 रुपये तक की बचत का मौका आपको मिल रहा है। लेकिन यह ऑफर सिर्फ कुछ ही दिनों के लिए है। ऑफर की ज्यादा जानकारी के लिए बजाज के शोरूम से संपर्क करें।

TVS iQube का सस्ता वेरिएंट, 2 घंटे में होगा चार्ज

हाल ही में TVS ने IQube इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट ‘TVS iQube (2.2 kWh) को बाजार में उतारा है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत  94,999 रुपये  रखी गई है। 2 घंटे में यह स्कूटर 80% तक चार्ज हो जाता है। इसकी ड्राइविंग रेंज 75 किलोमीटर है। इस स्कूटर में 32 लीटर का अंडर सीट स्टोरेज मिलता है जहां आप दो हेलमेट एक साथ रख सकते हैं।

इसकी सीट सॉफ्ट और आराम है। अन्य सामानों के लिए भी इसमें छोटे स्टोरेज दिए गये हैं। इसमें 17.78cm का टच स्क्रीन डिसप्ले दिया है। डेली के लिए यह एक अच्छा है। स्कूटर का डिजाइन न सिर्फ स्टाइलिश है बल्कि यह काफी सुरक्षित भी है।

यह भी पढ़ें: Suzuki का नया Access 125 स्कूटर जल्द होगा लॉन्च! इस बार फैमिली की जगह इस सेगमेंट पर रहेगा फोकस

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें