400cc में Bajaj की सस्ती बाइक, स्पोर्ट्स लुक और 154 kmph की टॉप स्पीड
Bajaj की इस बाइक में अलॉय व्हील आते हैं, ये एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप और सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक के साथ अवेलेबल है।
Edited By Amit Kasana

bajaj pulsar ns400
Edited By Amit Kasana

bajaj pulsar ns400
Bajaj Pulsar NS400 comparision yamaha r15: यंगस्टर्स को तेज रफ्तार और अट्रैक्टिव लुक्स में आने वाली बाइक पसंद आती हैं। इस सेक्शन में हाई पावरट्रेन 400सीसी इंजन मोटरसाइकिलें इन दिनों ट्रेंड में है। हाल ही में Royal Enfield Guerrilla 450 के लॉन्च के बाद बाइक लवर्स इस सेगमेंट में बाइक सर्च कर रहे हैं। इसी कड़ी में एक सस्ती बाइक है Bajaj Pulsar NS400.
ये हाई स्पीड बाइक है, जो स्पोर्ट्स लुक्स और रेसर फ्रंट लुक में आती है। जबकि इसे कम्पीट करने वाली स्पोर्ट्स बाइक Yamaha R15 V4 के मुकाबले इसमें डबल इंजन पावरट्रेन है। आइए आपको इन दोनों बाइक्स के फीचर्स और माइलेज के बारे में बताते हैं।
|
Pulsar NS400
|
Key Highlights |
| Engine Capacity | 373 cc |
| Mileage | 35 kmpl |
| Transmission | 6 Speed Manual |
| Kerb Weight | 174 kg |
| Fuel Tank Capacity | 12 litres |
| Seat Height | 807 mm |
ये न्यू जनरेशन बाइक 373cc जबरदस्त इंजन में आ रही है। ये सॉलिड बाइक 39.5 bhp की पावर और 35 Nm का टॉर्क जनरेट करती है, जिससे इसे हाई स्पीड और माइलेज निकलने में सपोर्ट मिलता है। बजाज की ये बाइक 35 kmpl की माइलेज देती है। वहीं, इस बाइक में सड़क पर 154 kmph की टॉप स्पीड जनरेट होती है।
|
R15 V4
|
Key Highlights |
| Engine Capacity | 155 cc |
| Mileage – ARAI | 51.4 kmpl |
| Transmission | 6 Speed Manual |
| Kerb Weight | 141 kg |
| Fuel Tank Capacity | 11 litres |
| Seat Height | 815 mm |
ये स्पोर्ट्स लुक बाइक है, जिसमें हाई स्पीड जनरेट होती है। बाइक में सड़क पर 140 kmph की टॉप स्पीड जनरेट होती है। इस बाइक में तेज रफ्तार के लिए 155 cc का इंजन दिया गया है। बाइक का सॉलिड इंजन 18.4 bhp की पावर और 14.2 Nm की पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी अपनी इस बाइक में 6 अट्रैक्टिव कलर ऑप्शन ऑफर कर रहा है। कंपनी का दावा है कि ये बाइक 55 kmpl की माइलेज देती है। इस बाइक की सीट हाइट 815 mm की, जिससे इसे टूटी सड़कों पर चलाना आसान है।
बाइक में अलॉय व्हील और एलईडी टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। Yamaha R15 V4 को कंपनी शुरुआती कीमत 1.82 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर कर रही है। इसमें 17 इंच के टायर साइज और ट्विन-एलईडी DRLS दिए गए हैं। इस बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। बाइक का वजन 142 kg है, जो हाई स्पीड में स्मूथ राइड देती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: