---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Bajaj की इस बाइक में 36 kmpl की माइलेज, TVS Apache को देती है टक्कर

Bajaj Pulsar NS200 में 199cc का इंजन दिया है, इसके हैंडलबार पर LCD कलस्टर है। बाइक में सिंगल सिलेंडर और लिक्विड कूल्ड इंजन आता है, जो लॉन्ग रूट पर हाई परफॉमेंस देता है।

---विज्ञापन---

Bajaj Pulsar NS200 details in hindi: यंगस्टर्स को हाई स्पीड बाइक्स पसंद आती हैं, बाजार में ऐसी ही एक डैशिंग बाइक है Bajaj Pulsar NS200. इस बाइक में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक और एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

बजाज की यह बाइक TVS Apache RTR 200 4V को टक्कर देती है, इसमें 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। यह बाइक शुरुआती कीमत 1.42 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर की जा रही है। Pulsar NS200 को फ्रंट से बेहद बोल्ड लुक में बनाया है।

---विज्ञापन---

हैंडलबार पर LCD कलस्टर

Bajaj Pulsar NS200 में 199cc का इंजन दिया है। इसके हैंडलबार पर LCD कलस्टर है, जो इसे हाई क्लास लुक देता है। बाइक में सिंगल सिलेंडर और लिक्विड कूल्ड इंजन है, जो लॉन्ग रूट पर हाई परफॉमेंस देता है। सड़क पर यह बाइक हाई स्पीड के लिए 24.13 bhp की पावर पर 9750 rpm जनरेट करती है।

---विज्ञापन---

बाइक में 12 लीटर का फ्यूल टैंक

कंपनी का दावा है कि यह बाइक 36 kmpl तक की माइलेज देती है। बाइक में हाई पिकअप के लिए 18.74 Nm का टॉर्क जनरेट होता है, इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक है। यह लॉन्ग रूट बाइक है, इसमें आरामदायक सफर के लिए यूएसडी और गैस-चार्ज्ड मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं।

Bajaj Pulsar NS200 में आते हैं ये फीचर्स

  • बाइक का कुल वजन 159.5 kg का है।
  • इसकी सीट हाइट 805 mm है।
  • टॉप वेरिएंट 1.58 लाख रुपये एक्स शोरूम में ऑफर किया जा रहा है।
  • तीन वेरिएंट और चार कलर।
  • LED हेडलाइट और डीआरएल
  • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न इंडिकेटर

ये भी पढ़ें: महज 11000 रुपये देकर घर ले जाएं Royal Enfield Classic 350, तीन साल के लिए 7800 देनी होगी EMI

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Yamaha के इस स्कूटर में 21 लीटर की अंडरसीट स्टोरेज, 49 Kmpl की माइलेज, जानें कीमत

First published on: May 15, 2024 05:51 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola