42 की माइलेज, स्टाइलिश लुक्स, Bajaj Pulsar N160 की कीमत..
Bajaj Pulsar N160 में 42 kmpl की माइलेज मिलती है। यह बाइक 120 kmph की टॉप स्पीड देती है। बाइक में एंटी ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है।
Edited By Amit Kasana

Bajaj Pulsar N160
Edited By Amit Kasana

Bajaj Pulsar N160
Bajaj Pulsar N160: यंगस्टर्स को हाई स्पीड और डैशिंग लुक बाइक काफी पसंद आती हैं। इसी सेगमेंट की एक धांसू बाइक है Bajaj Pulsar N160. इस बाइक में सेमी डिजिटल कलस्टर मिलता है, जो इसके लुक्स को एन्हांस करता है। बजाज की इस बाइक में 2 वेरिएंट और तीन कलर ऑप्शन मिलते हैं। यह हाई एंड बाइक है।
यह बाइक शुरुआती कीमत 1.22 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इस पावरफुल बाइक में बाइक में 164.82cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह बाइक सिंगल सिलेंडर इंजन के साथ आती है। लॉन्ग रूट के सफर के लिए बाइक में आरामदायक सीट डिजाइन मिलता है। यह कंपनी की हाई स्पीड बाइक है।

Bajaj Pulsar N160
Bajaj Pulsar N160 में 42 kmpl की माइलेज मिलती है। यह बाइक 120 kmph की टॉप स्पीड देती है। बाइक में यात्री सुरक्षा के लिए सिंगल चैनल एंटी ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है। यह सिस्टम दोनों पहियों का कंट्रोल करने में मदद करता है। यह Bajaj की यह स्ट्रीट बाइक है, जो सिटी की स्मूथ सड़कों और खराब रास्तों पर हाई परफॉमेंस देती है।
बाइक का टॉप वेरिएंट 1.30 लाख रुपये एक्स शोरूम प्राइस में ऑफर किया जाता है। बाइक में यूएसबी पोर्ट मिलता है, जिससे राइडर अपना मोबाइल को चार्ज कर सकता है। बाइक में 15.68 bhp की पावर और 14.65 Nm का टॉर्क मिलता है। बाइक में अलॉय व्हील मिलते हैं। बाइक में ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं।
बाइक का कुल वजन 152 kg का है, जिससे इसे कंट्रोल करना आसान है। Bajaj Pulsar N160 के दोनों टायरों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाजार में यह बाइक पहले से मौजूद TVS Apache RTR 160 4V, Suzuki Gixxer और Hero Xtreme 160R को टक्कर देती है। इस बाइक में 14 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक मिलता है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.