150cc petrol bikes: बाजार में मिड सेगमेंट में हाई स्पीड बाइक्स यंगस्टर्स को काफी पसंद आती हैं। इस सेगमेंट में दो बाइक्स हैं Bajaj Pulsar N150 और Yamaha FZ S FI. इन दोनों ही मोटरसाइकिलों में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
इन बाइक्स में लॉन्ग रूट के सफर के लिए चौड़ी सीट मिलती है, यह बाइक स्मार्ट फ्रंट लुक और बड़े टायर साइज के साथ आती हैं। इनमें सिंपल हैंडलबार और हाई एंड एग्जॉस्ट दिया गया है। आइए आपको इन दोनों बाइक्स की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।
Bajaj Pulsar N150 में LED प्रोजेक्टर
यह बाइक शुरुआती कीमत 1.18 लाख रुपये एक्स में मिलती है। इसमें 149.68cc का इंजन दिया गया है, जो 14.3 bhp की पावर जनरेट करता है। बाइक में दो कलर ऑप्शन मिलते हैं, कंपनी का दावा है कि यह बाइक सड़क पर 49 kmpl तक की माइलेज देती है। इसमें 13.5 Nm का टॉर्क जनरेट होता है, जिससे यह हाई स्पीड देती है। बाइक में सेफ्टी के लिए फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। यह बाइक LED प्रोजेक्टर और DRL के साथ आती है।
Bajaj Pulsar में तगड़े फीचर्स
- यह बाइक 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है।
- बाइक में 14 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
- इस बाइक में 115 Kmph की टॉप स्पीड मिलती है।
- इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट और रियर में डुअल सस्पेंशन हैं।
- इसमें तीन कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं।
Yamaha FZ S FI में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम
यह बाइक शुरुआती कीमत 1.22 लाख रुपये में ऑफर की जा रही है। इसमें 790 mm की सीट हाइट दी गई है। बाइक में 149 cc का इंजन मिलता है, जिससे इसमें लगभग 45 kmpl तक की माइलेज मिलती है। बाइक में राइडर की सेफ्टी के लिए आगे और पीछे दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाइक में एडिशन सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम आता है। इस बाइक में 135 kg का वजन मिलता है, जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है।
यामाह में यह स्मार्ट फीचर्स
- बाइक में सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।
- इसमें तीन कलर ऑप्शन हैं और यह बाइक 12.2 bhp की पावर जनरेट करती है।
- इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और डिजिटल कंसोल दिया गया है।
- यह बाइक 115 kmph की टॉप स्पीड देती है।
- बाइक में 13.3 Nm का पीक टॉर्क और 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है।
ये भी पढ़ें: Hero और TVS की इन बाइक्स की सेल हो रही धड़ाधड़, 80 की माइलेज और कीमत बस इतनी सी..
संबंधित खबरें
Tata ला रहा नई इलेक्ट्रिक कार Kuno, जानिए कब होगी लॉन्च और संभावित कीमत
22 hrs agoटूटा रिकॉर्ड! पहली बार एक महीने में बिकीं 5 लाख से ज्यादा गाड़ियां
1 day agoदिवाली पर सस्ते में घर लाएं नई कार, इन 10 गाड़ियों पर मिल रही बंपर छूट
1 day agoकितने किलोमीटर चलने के बाद पुरानी मानी जाती है कार?
1 day ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
3 days agoनवंबर में लॉन्च होंगी 7 नई कारें! जानें लिस्ट में कौन से नाम शामिल
3 days agoदिवाली के पहले Activa को टक्कर देने आया Hero का नया स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी
3 days agoइस दिवाली घर लाएं 10 लाख के बजट में कम मेंटेनेंस वाली ये 5 कारें
3 days agoसनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 days agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines