---विज्ञापन---

ऑटो angle-right

Bajaj और Yamaha  की इन 150cc बाइक्स के दीवाने हैं यंगस्टर्स, 49 की माइलेज, जानें कीमत 

Bajaj Pulsar N150 में फ्रंट टायर पर डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसमें दो कलर ऑप्शन मिलते हैं, कंपनी का दावा है कि यह बाइक सड़क पर 49 kmpl तक की माइलेज देती है।

---विज्ञापन---

150cc petrol bikes: बाजार में मिड सेगमेंट में हाई स्पीड बाइक्स यंगस्टर्स को काफी पसंद आती हैं। इस सेगमेंट में दो बाइक्स हैं Bajaj Pulsar N150 और Yamaha FZ S FI. इन दोनों ही मोटरसाइकिलों में सेफ्टी के लिए डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

इन बाइक्स में लॉन्ग रूट के सफर के लिए चौड़ी सीट मिलती है, यह बाइक स्मार्ट  फ्रंट लुक और बड़े टायर साइज के साथ आती हैं। इनमें सिंपल हैंडलबार और हाई एंड एग्जॉस्ट दिया गया है। आइए आपको इन दोनों बाइक्स की कीमत और फीचर्स के बारे में बताते हैं।

---विज्ञापन---

Bajaj Pulsar N150 में LED प्रोजेक्टर 

यह बाइक शुरुआती कीमत 1.18 लाख रुपये एक्स में मिलती है। इसमें 149.68cc का इंजन दिया गया है, जो 14.3 bhp की पावर जनरेट करता है। बाइक में दो कलर ऑप्शन मिलते हैं, कंपनी का दावा है कि यह बाइक सड़क पर 49 kmpl तक की माइलेज देती है। इसमें 13.5 Nm का टॉर्क जनरेट होता है, जिससे यह हाई स्पीड देती है। बाइक में सेफ्टी के लिए फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। यह बाइक LED प्रोजेक्टर और DRL के साथ आती है।

---विज्ञापन---

Bajaj Pulsar में तगड़े फीचर्स

  • यह बाइक 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है।
  • बाइक में 14 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।
  • इस बाइक में 115 Kmph की टॉप स्पीड मिलती है।
  • इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट और रियर में डुअल सस्पेंशन हैं।
  • इसमें तीन कलर ऑप्शन अवेलेबल हैं।

Yamaha FZ S FI high speed bike know features

Yamaha FZ S FI में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम

यह बाइक शुरुआती कीमत 1.22 लाख रुपये में ऑफर की जा रही है। इसमें 790 mm की सीट हाइट दी गई है। बाइक में 149 cc का इंजन मिलता है, जिससे इसमें लगभग 45 kmpl तक की माइलेज मिलती है। बाइक में राइडर की सेफ्टी के लिए आगे और पीछे दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाइक में एडिशन सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम आता है। इस बाइक में 135 kg का वजन मिलता है, जिससे इसे सड़क पर कंट्रोल करना आसान है।

---विज्ञापन---

यामाह में यह स्मार्ट फीचर्स

  • बाइक में सिंगल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।
  • इसमें तीन कलर ऑप्शन हैं और यह बाइक 12.2 bhp की पावर जनरेट करती है।
  • इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और डिजिटल कंसोल दिया गया है।
  • यह बाइक 115 kmph की टॉप स्पीड देती है।
  • बाइक में 13.3 Nm का पीक टॉर्क और 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है।

ये भी पढ़ें: Ampere Nexus VS OLA S1 Pro: एक को हिल होल्ड असिस्ट बनाता है खास तो दूसरे में मिलेगी हाई ड्राइविंग रेंज, जानें किसे लेना फायदेमंद?

ये भी पढ़ें: Hero और TVS की इन बाइक्स की सेल हो रही धड़ाधड़, 80 की माइलेज और कीमत बस इतनी सी..

---विज्ञापन---
First published on: May 08, 2024 08:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola