Bajaj Pulsar 220F की दमदार वापसी, अब पहले से ज्यादा सेफ, ये हाइटेक फीचर्स कर देंगे हैरान

Bajaj ने अपनी आइकॉनिक Pulsar 220F को नए सेफ्टी अपडेट के साथ दोबारा भारतीय बाजार में उतारा है. अब यह मोटरसाइकिल डुअल-चैनल ABS, रिफ्रेश्ड लुक, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और भरोसेमंद 220cc इंजन के साथ आती है.

bajaj pulsar 220f

Bajaj Pulsar 220F की दमदार वापसी.

विज्ञापन

Bajaj Pulsar 220F: भारतीय युवाओं की पसंद रही Bajaj Pulsar 220F एक बार फिर सड़कों पर धमाकेदार वापसी कर चुकी है. साल 2007 से अपनी पहचान बना चुकी इस आइकॉनिक मोटरसाइकिल को Bajaj ने अब बड़े और जरूरी अपडेट्स के साथ दोबारा लॉन्च किया है. इस बार कंपनी ने सबसे ज्यादा फोकस सेफ्टी पर किया है. नई Pulsar 220F अब डुअल-चैनल ABS के साथ आती है, जिससे यह पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद बन गई है.

डुअल-चैनल ABS से बढ़ी सुरक्षा

विज्ञापन

नई Bajaj Pulsar 220F का सबसे बड़ा अपडेट इसका डुअल-चैनल ABS सिस्टम है. इमरजेंसी ब्रेकिंग के दौरान यह फीचर बाइक को फिसलने से बचाता है और राइडर को बेहतर कंट्रोल देता है. इस सेफ्टी अपग्रेड के साथ Pulsar 220F अब डुअल-चैनल ABS वाली सबसे किफायती Pulsar मोटरसाइकिलों में शामिल हो गई है, जो रोजाना और हाईवे राइड दोनों के लिए इसे ज्यादा सुरक्षित बनाती है.

कॉस्मेटिक बदलावों से मिला फ्रेश लुक

सेफ्टी के साथ-साथ Bajaj ने 2026 Pulsar 220F के लुक्स पर भी हल्का काम किया है. बाइक को नए और रिफ्रेश्ड ग्राफिक्स दिए गए हैं, जिससे इसका स्पोर्टी अंदाज और निखर कर सामने आता है. यह दो नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिसमें ब्लैक बेस के साथ सॉफ्ट गोल्ड एक्सेंट और ऑरेंज व ग्रीन शेड्स के साथ ब्लैक बेस शामिल हैं. ये बदलाव बाइक को पहले से ज्यादा फ्रेश और यूथफुल बनाते हैं. ऐसे में अब ये बाइक कुल चार रंगों Black Cherry Red, Black Ink Blue, Black Copper Beige और Green Light Copper में मिलती है.

विज्ञापन

कनेक्टिविटी और मॉडर्न फीचर्स

नई Pulsar 220F में अब ब्लूटूथ-इनेबल्ड फुली डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है. इसके जरिए राइडर को टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और मैसेज अलर्ट, साथ ही DTE यानी फ्यूल खत्म होने में बची दूरी जैसी जानकारी मिलती है. इसके अलावा, मोबाइल चार्जिंग के लिए इसमें USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है, जो लंबे सफर के दौरान काफी काम का साबित होता है.

विज्ञापन

इंजन वही भरोसेमंद, परफॉर्मेंस दमदार

मैकेनिकल तौर पर Bajaj ने Pulsar 220F में कोई बदलाव नहीं किया है. यह बाइक पहले की तरह ही 220cc ऑयल-कूल्ड, ट्विन स्पार्क FI DTS-i इंजन के साथ आती है. यह इंजन 20.9 PS की पावर और 18.55 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जो स्मूद और पावरफुल राइडिंग अनुभव देता है. यह सेटअप लंबे समय से अपनी परफॉर्मेंस और भरोसे के लिए जाना जाता रहा है.

विज्ञापन

ब्रेकिंग और सस्पेंशन सेटअप

ब्रेकिंग की बात करें तो बाइक में आगे 280 mm और पीछे 230 mm डिस्क ब्रेक दिए गए हैं, जो अब डुअल-चैनल ABS के साथ काम करते हैं. सस्पेंशन के लिए फ्रंट में एंटी-फ्रिक्शन बुश के साथ टेलीस्कोपिक फोर्क्स और रियर में 5-वे एडजस्टेबल Nitrox शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं. यह सेटअप खराब सड़कों पर भी आरामदायक और स्थिर राइड सुनिश्चित करता है.

विज्ञापन

फ्यूल टैंक और कुल वजन

नई Bajaj Pulsar 220F में 15 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, जो लंबी दूरी की राइड के लिए बेहतर माना जाता है. बाइक का कर्ब वेट करीब 160 किलोग्राम है, जिससे यह रोड पर स्टेबल महसूस होती है. कुल मिलाकर, नए सेफ्टी और फीचर अपडेट्स के साथ Pulsar 220F अब पहले से ज्यादा सुरक्षित, मॉडर्न और भरोसेमंद विकल्प बनकर सामने आई है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ