Riders Music Festival 2026 की डेट फिक्स, जानें कब और कहां होगा ये इवेंट और कौन से सेलेब्स होंगे शामिल

Riders Music Festival (RMF) 2026 का फॉर्थ एडिशन की डेट आ चुकी है. इस बार फेस्टिवल में म्यूजिक, सुपरबाइक्स, स्टंट, EV जोन, का जबरदस्त मेल देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं इसकी डेट, टाइम और बाकी जानकारी.

Rider music festival

Riders Music Festival (RMF) 2026: अगर आपको तेज बाइक्स, दमदार म्यूजिक और लाइव शो का शौक है, तो फरवरी 2026 आपके लिए बेहद खास होने वाला है और ऐसे में आप नोएडा में रहते हैं तो सोने पर सुहागा क्योंकि Riders Music Festival (RMF) अपने चौथे एडिशन के साथ एक बार फिर लौट रहा है. इस बार ये पहले से कहीं ज्यादा बड़ा, रोमांचक होने वाला है. ये इवेंड नोएडा में होना है. चालिए देखते हैं इसकी हर डिटेल.

विज्ञापन

कब और कहां होगा RMF 2026

Riders Music Festival का चौथा एडिशन 21 और 22 फरवरी 2026 को नोएडा के The Great India Place (GIP) में होना है. ऑर्गेनाइजर्स का दावा है कि इस बार का फेस्टिवल अब तक का सबसे बड़ा और और अलग एक्सपीरियंस देने वाला होगा, जिसमें म्यूजिक, मशीन, फूड और एडवेंचर सब एक साथ नजर आएंगे.

विज्ञापन

लॉन्च इवेंट में दिखी झलक

RMF 2026 की झलक पहले ही दिल्ली-NCR में देखने को मिली, जब Studio XO, नोएडा में एक खास शाम के दौरान Ducati की नई Streetfighter V4 को लॉन्च किया गया. इस इवेंट में आए मेहमानों को फेस्टिवल में होने वाले अनुभवों की एक झलक भी दी गई.

इन बाइक्स ने लूटी महफिल

लॉन्च इवेंट के दौरान कई शानदार और दमदार बाइक्स को भी डिस्पेल किया गया. इसमें रेयर विंटेज बाइक्स के साथ Ducati Panigale V2, Ducati Streetfighter V4, Kawasaki KLX 450R, Honda X-ADV 750 और Kawasaki Z1100 जैसी बाइक्स शामिल थीं. यह लाइन-अप इस बात का संकेत है कि RMF 2026 में बाइक प्रेमियों के लिए क्या-क्या खास होने वाला है.

विज्ञापन

फेस्टिवल में क्या मिलेगा खास?

इस बार RMF सिर्फ एक म्यूजिक फेस्टिवल नहीं रहेगा. यहां राइडिंग कल्चर, फैशन और लाइफस्टाइल का बेहतरीन मेल देखने को मिलेगा. फेस्टिवल में खास एक्टिविटी एरिना, टेक्नोलॉजी जोन, कस्टम और विंटेज बाइक शोकेस, स्ट्रीटवियर एक्सपीरियंस और राइडिंग गियर के साथ प्री-ओन्ड सुपरबाइक्स भी नजर आएंगी.

EV और सस्टेनेबिलिटी पर खास ध्यान

RMF 2026 में इस बार अलग से EV Arena तैयार किया जाएगा, जहां इलेक्ट्रिक बाइक्स और नई टेक्निक करीब से देखने को मिलेगी. साथ ही ऑर्गेनाइजर वातावरण को ध्यान में रखते हुए सस्टेनेबिलिटी से जुड़े कई नए कदम भी उठाने जा रहे हैं. ड्रिफ्ट एरिया से लेकर गेमिंग जोन और फूड एक्सपीरियंस तक, हर चीज इस बार नई तरह से नजर आएगी.

विज्ञापन

महिला राइडर्स को मिलेगा खास मंच

इस बार फेस्टिवल में महिला राइडर्स के लिए भी कुछ खास किया जा रहा है. यहां महिला राइडर्स यह कदम भारत के बदलते बाइक कल्चर और समावेशी सोच को दर्शाता है, जहां हर वर्ग के लोगों को बराबर मौका दिया जा रहा है.

म्यूजिक और कॉमेडी का दमदार तड़का

RMF 2026 का म्यूजिक लाइनअप भी इस बार खासतौर पर स्टैंड-अप कॉमेडी, हिप-हॉप और इंडी म्यूजिक को शामिल किया गया है. मीका सिंह और हर्ष गुजराल जैसे सेलेब्स इस फेस्टिवल में शामिल होंगे, जबकि आने वाले दिनों में और कलाकारों की घोषणा की जाएगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ