Bajaj Pulsar 220F 2023: दिग्गज दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने अपनी स्पोर्ट्स बाइक पल्सर 220F को भारत में फिर से लॉन्च किया है। कंपनी ने इस बाइक की बिक्री पिछले साल अप्रैल महीने में बंद कर थी। लेकिन, भारी डिमांड को देखते हुए बजाज बाइक ने इसमें कुछ प्रमुख बदलाव करते हुए एक बार फिर बाजार में उतारा है। चलिए इसके फीचर्स, कीमत और डिजाइन पर एक नजर डालते हैं…
अपडेटेड वर्जन की क्या है कीमत?
कंपनी ने अपने बजाज पल्सर के अपडेटेड वर्जन को भारत में सिंगल वेरिएंट में पेश किया है, जिसकी कीमत 1.40 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसकी बिक्री जल्द शुरू होने की उम्मीद है। बाजार इसका मुकाबला Suzuki Gixxer SF और TVS की Apache RTR 180 जैसे धाकड़ बाइक से होगा।
और पढ़िए – कवर्ड बैटरी पैक, महज 3 घंटे में फुल चार्ज, 130 km की ड्राइविंग रेंज देती है यह EV Bike, जानें कीमत
Bajaj Pulsar 220F 2023 के फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस बाइक के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में एनालॉग डायल के साथ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, फ्यूल लेवल इंडिकेटर, स्पीडोमीटर और डिजिटल स्क्रीन है। इसमें सिंगल-चैनल ABS के साथ फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक मिलते हैं। बाइक में 17 इंच के अलॉय का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही कंपनी ने इसके पुराने लुक को बरकरार रखा है, जिसमें क्लिप-ऑन हैंडलबार, स्प्लिट सीट और रियर में टू-पीस ग्रैब रेल शामिल है।
ये भी पढ़ेंः i10 को टक्कर देने बाजार में आया स्विफ्ट का Mocca Cafe Edition, फीचर्स पर हर कोई हुआ फिदा
Bajaj Pulsar 220F 2023: इंजन
इंजन की जहां तक बात है तो इसमें 220cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। जो 20bhp की मैक्सिमम पावर और 18.5 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसके अलावा इस बाइक के इंजन को नए बीएस6 फेज-2 आरडीई नॉर्म्स को पूरा करने के लिए अपडेट किया गया है। कुल मिलाकर बजाज का यह अपडेटेड बाइक धांसू फीचर्स से लैस है
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
Hyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
40 mins agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
20 hrs ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
22 hrs agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
1 day agoअब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
1 day agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
1 day agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
2 days agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
3 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
3 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines