अगर आप Bajaj Pulsar 150 खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है . बजाज अपनी पॉपुलर Pulsar 150 को जल्द ही नए अपडेट के साथ बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है. नई बाइक चुनिंदा डीलरशिप तक पहुंचना भी शुरू हो गई है. हालांकि कंपनी ने इसकी सबी जानकारी ऑफिशियल तौर पर साझा नहीं की है, लेकिन सामने ई जानकारी से साफ नई Pulsar 150 के डिजाइन, फीचर्स और मैकेनिकल सेटअप में कई बदलाव देखने को मिलेंगे.
नया LED हेडलाइट और टेल लाइट डिजाइन
नई Pulsar 150 में सबसे बड़ा बदलाव इसके लाइटिंग सेटअप में देखने को मिलेगा. बाइक में नया LED हेडलाइनट दिया जाएगा, जबकि पीछो की टेल लाइट को भी नए डिजाइन में पेश किया जाएगा. इससे बाइक का लुक मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न नजर आएगी. हालांकि इसके टर्न इंडिकेटर में अभी भी हैलोजन यूनिट का इस्तेमाल किया जाएगा. इसके अलावा बाइक में नए ग्राफिक्स और कुछ डिजाइन बदलाव भी मिलेंगे.
कलर LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
नई Pulsar 150 में अब नया कलर LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने वाला है. इसका इंटरफेस मौजूदा मॉडल की तुलना में ज्यादा मॉडर्न होगा. इसके साथ बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे. इससे रोजाना बाइक चलाने वालों के लिए कनेक्टेड फीचर्स का अनुभव बेहतर होने की उम्मीद है.
दो ABS मोड मिलेंगे
नई बाइक में ABS से जुड़े फीचर्स भी अपडेट किए जाएंगे. इसमें दो ABS मोड मिलने की उम्मीद है, जिनमें Road और Rain मोड शामिल होंगे. इससे अलग-अलग सड़क और मौसम की परिस्थितियों में बाइक चलाते समय बेहतर कंट्रोल मिलने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें- E20 से माइलेज हुआ कम? देखें 5 बजट इलेक्ट्रिक कारों के ऑप्शन, कीमत सिर्फ 6.99 लाख से शुरू
चेसिस और सस्पेंशन में बदलाव
नई Pulsar 150 के चेसिस सेटअप में भी बदलाव किया जाएगा. बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स मिलेंगे, जबकि पीछे अब मोनोशॉक सस्पेंशन दिया जाएगा. ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक का इस्तेमाल किया जाएगा. फिलहाल बाइक में सिंगल पीस सीट और सिंगल पीस ग्रैब रेल मिलने की जानकारी है.
आगे और भी बदलाव संभव
बजाज फ्यूचर में Pulsar 150 के दूसरे वेरिएंट में और बदलाव कर सकती है. इसमें स्प्लिट सीट, स्प्लिट ग्रैब रेल, रियर डिस्क ब्रेक, चौड़े टायर और डुअल-चैनल ABS जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं. हालांकि इन बदलावों की अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है.
नया एग्जॉस्ट डिजाइन
बाइक के डिजाइन को नया रूप देने के लिए इसमें नया एग्जॉस्ट भी दिया जाएगा. अभी इसके तकनीकी बदलावों से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि एग्जॉस्ट बाइक के ओवरऑल डिजाइन का हिस्सा होगा और इसके लुक को पहले से अलग बनाने में मदद करेगा.
150cc इंजन में मिलेगा ऑयल कूलिंग
नई Pulsar 150 में 150cc इंजन ही जारी रहेगा, लेकिन इसमें ऑयल कूलिंग जोड़ी जाएगी. अभी ये साफ नहीं है कि बजाज ने पूरी तरह नया इंजन तैयार किया है या मौजूदा इंजन को ऑयल कूलर के साथ अपडेट किया है. इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स पहले की तरह जारी रहेगा।
12 अगस्त को हो सकती है लॉन्च
नई Pulsar 150 का चुनिंदा डीलरशिप तक पहुंचना इस बात का संकेत है कि बाइक की लॉन्चिंग अब ज्यादा दूर नहीं है. कंपनी के आगामी प्रोडक्ट लॉन्च को देखते हुए 12 अगस्त को इसकी लॉन्चिंग की संभावित तारीख माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें- Fake Traffic Challan Scam: एक SMS और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, ऐसे पहचानें फर्जी चालान
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
2 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
3 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
5 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
8 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
9 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines