Pulsar 125 Carbon Fibre edition: बजाज कंपनी की बाइक पल्सर के हर मॉडल का युवाओं में अलग ही क्रेज है। खास बात यह है कि बदलते ट्रेंड और युवाओं की पसंद के मद्देनजर कंपनी इसमें बदलाव करती रहती है। अब कंपनी ने Pulsar 125 ‘Carbon Fibre’ edition को लॉंन्च किया है।
और पढ़िए – सीएनजी किट के साथ यह होगी भारत की पहली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी, सबसे अधिक 30 किमी की देगी माइलेज
जितना इसका नाम अलग है, उतनी ही यह बाइक देखने में फंकी है। युवाओं को खास ध्यान में रखकर बनाई गई इस बाइक में सिंगल-सीट वर्जन और स्प्लिट-सीट वर्जन दोनों ही मार्केट में उपलब्ध होंगे। बस सिंगल की बजाए स्प्लिट सीट के लिए जेब जरा कुछ अधिक ढीली करनी होगी।
यह होगी कीमत
पल्सर 125 कार्बन फाइबर ग्राफिक्स के साथ मिल रही है। इसमें दो वेरिएंट्स सिंगल-सीट और स्प्लिट-सीट उपलब्ध है। जानकारी के अनुसार बजाज ऑटो का पल्सर 125 में यह बिल्कुल नया संस्करण है। कंपनी ने भविष्य को ध्यान में रखकर ही इसका नाम ‘कार्बन फाइबर’ एडिशन रखा है। कंपनी के मुताबिक सिंगल-सीट वर्जन की कीमत 89,254 रुपये है, जबकि स्प्लिट-सीट वर्जन की कीमत 91642 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है।
बाइक में यह फीचर्स
पल्सर 125 कार्बन फाइबर एडिशन में हेडलैंप काउल, फ्यूल टैंक, टेल सेक्शन, फ्रंट फेंडर और बेली पैन पर कार्बन फाइबर ग्राफिक्स मिलते हैं। बाइक दो कलर ऑप्शन- ब्लू और रेड में उपलब्ध है। पल्सर 125 कार्बन फाइबर संस्करण मानक मॉडल के समान 124.4cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन में चलेगी।
और पढ़िए – सड़क पर गर्दा उड़ाने आ रही है नई MG compact EV, मिलेंगे ये दमदार फीचर्स, कीमत भी बजट में
हवा से करेगी बात
यह 11.64 बीएचपी 8500 आरपीएम और 10.80 एनएम 6500 आरपीएम को जनरेट करती है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। पल्सर 125 फ्रंट में पारंपरिक टेलिस्कोपिक फोर्क सस्पेंशन और रियर में डुअल शॉक एब्जॉर्बर होगा। बाइक 6-स्पोक अलॉय व्हील्स पर चलती है, जबकि ब्रेक सेटअप में 240 मिमी फ्रंट डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक होता है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
8 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
12 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
13 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines