Bajaj Platina 110: बजाज प्लैटिना बाइक का नाम आते ही राइडर्स के जहन में दो बातें आती हैं। एक इसकी कम कीमत और दूसरा इसमें मिलने वाली बेहतरीन माइलेज। लेकिन आज Bajaj Platina 110 में कंपनी ने सुरक्षा का यह नया फीचर्स जोड़ा है। दरअसल, आज से यह किफायती बाइक बाजार में ABS के साथ लॉन्च की गई है।
bajaj platina 110 abs
यह होगा फायदा
आम आदमी की कही जाने वाली इस बाइक में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) राइडर्स को सुरक्षा प्रदान करने में मदद करेगा। एबीएस चालक को दोपहिया की स्पीड कम करने और आपातकालीन स्थिति में उसे रोकने में मदद करेगा। इस सिस्टम में मोटरसाइकिल के पहियों पर स्पीड सेंसर रोटेशन की गति की निगरानी करते हैं, इसलिए ब्रेकिंग के दौरान पहिए लॉक नहीं होते।
और पढ़िए – Hyundai Ioniq 5 EV: कल उठेगा पर्दा, सिंगल चार्ज में कर सकेंगे दिल्ली से आगरा आना-जाना
Bajaj-Platina-110
बाइक में यह सब फीचर्स
कंपनी का दावा है कि यह नया वर्जन पहले से अधिक आधुनिक व अपडेटेड है। मार्केट में यह बाइक अलग-अलग चार चार रंगों में मिलेगी। इस बजट बाइक की शुरुआती कीमत 72,224 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। बाइक 2,444 मासिक किस्तों में भी दी जा रही है। इसमें ट़्यूबलेस टायर हैं। जिससे चलती बाइक में पंचर होने पर आपको रुकना नहीं पडेगा। इसमें Nature air cooled, DTS-i टाइप इंजन है। इसकी टंकी में एक बार में 10.5 लीटर पेट्रोल आता है। इसमें किक स्टार्ट और बटन स्टार्ट दोनों ऑप्शन दिए जा रहे है। बाइक में 200 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस है। इसमें एलॉय व्हील हैं।
और पढ़िए – 2023 Ktm 1290 Super Adventure S से पर्दा उठा, यहां जानें, प्राइस, इंजन समेत सब कुछ
यह भी है शामिल
- 115.45 सीसी की क्षमता का सिंगल सिलिंडर
- एयर कूल्ड इंजन
- फ्यूल इंजेक्टेड तकनीक
- 7000 आरपीएम का इंजन
- इंजन में 8.4 बीएचपी की पावर
- 9.81 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करने की क्षमता
- 5-स्पीड ट्रांसमिशन गियरबॉक्स
शॉक ऑब्जर्वर सस्पेंशन
बाइक में पहले से बेहतरीन सस्पेंशन है। इसमें फ्रंट में डुअल स्प्रिंग-लोडेड और बैक में शॉक ऑब्जर्वर सस्पेंशन हैं। इसके अलावा इसके आगे के पहिए में डिस्क ब्रेक, जो अब एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ दी जाएगी। बैक पहिए में सामान्य ड्रम ब्रेक हैं। बाइक में डिजिटल इंस्ट्रमेंट क्लस्टर लगाया गया है।
और पढ़िए – ऑटो से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कार में अब जरूरी होंगे ये सेफ्टी फीचर्स, सरकार ने जारी किए नए नियम
14 hrs agoCreta से Verna तक, Hyundai की इन कारों पर हजारों रुपये की बचत का मौका
15 hrs agoबदल सकते हैं ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़े ये नियम, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
18 hrs agoकम हो रही इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज? चार्जिंग के वक्त अपनाएं ये 3 आदतें
20 hrs agoजल्द आ रही Royal Enfield की 5 नई बाइक, लॉन्च होंगे ये धांसू मॉडल्स
21 hrs agoनई बजाज पल्सर हुई लॉन्च, इन धांसू अपडेट के साथ आई ये बाइक, जानें कीमत
1 day agoबड़े बूट स्पेस के साथ आती हैं ये 4 CNG कारें, कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू
1 day agoBMW का अनोखा इलेक्ट्रिक स्कूटर! खुद बनाएगा बैलेंस, मिलेगी कार जैसी सेफ्टी
1 day agoबाइक का पिछला टायर चौड़ा क्यों होता है? जानिए इसके पीछे का साइंस
1 day agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines