Bajaj Freedom CNG VS OLA Roadster: इन दिनों बाजार में फ्यूचरिस्टिक लुक और हाई स्पीड बाइक्स की डिमांड है। इसके साथ युवाओं को कम कीमत पर अपनी मोटरसाइकिल में हाई माइलेज चाहिए। इसी सेगमेंट की बाजार में दो धाकड़ बाइक्स हैं Bajaj Freedom CNG और OLA Roadster. Bajaj Freedom CNG को कंपनी ने सिटी की स्मूथ सड़कों और देहात दोनों के लिए डिजाइन किया है। ये कम रनिंग कॉस्ट देने वाली एडवांस बाइक है। वहीं, OLA Roadster में डिजिटल स्क्रीन और ब्यूटूथ कनेक्टिविटी मिलेगी। बाइक में कंपनी Hyper, Sports, normal, और Eco चार मोड ऑफर कर रही है।
हाल ही में बजाज ने देश की सबसे पहली सीएनजी बाइक लॉन्च की है। वहीं, ओला ने बीते दिनों अपनी नई बाइक का टीचर जारी किया है। अनुमान है कि ये बाइक दिसंबर 2024 से पहले बाजार में पेश कर दी जाए। हालांकि कंपनी ने फिलहाल इसकी डिलीवरी डेट का खुलासा नहीं किया है। आइए आपको इन दोनों बाइक्स के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं।
Bajaj Freedom CNG की कीमत
Bajaj Freedom शुरुआती कीमत 1.18 लाख रुपये ऑन रोड पर आती है। इस बाइक में डिस्क और ड्रम दो वेरिएंट आते हैं। बाइक में हाई पावर के लिए 125 cc का इंजन दिया गया है। बाइक में पेट्रोल और सीएनजी दोनों फुल कैपेसिटी में 330 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज देते है। बाइक में दो लीटर की पेट्रोल की टंकी और 2 किलो का सीएनजी का सिलेंडर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: दुनिया की सबसे तेज कार, चंद सेकंड में पकड़ती है 170kmph की स्पीड, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
Bajaj Freedom CNG की माइलेज
Bajaj Freedom में कंपनी 85 kmpl की हाई माइलेज निकलने का दावा करती है। यह बाइक 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। बाइक का कुल वजन 149 kg का है। बता दें बाइक का टॉप वेरिएंट 1.42 लाख रुपये एक्स शोरूम में आता है। फिलहाल कंपनी बाइक में 3 वेरिएंट और 7 कलर ऑप्शन ऑफर कर रही है। ये बाइक सड़क पर 9.3 bhp की पावर और 9.7 Nm का टॉर्क देती है। बाइक में 17 इंच के बड़े टायर साइज और एलईडी लाइट मिलती है।
OLA Roadster की कीमत
OLA Roadster की बात करें तो ये बाइक शुरुआती कीमत 1.09 लाख रुपये ऑन रोड पर मिलती है। बाइक का टॉप मॉडल 1.45 लाख रुपये में आता है। ये हाई रेंज बाइक है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 151 km तक चलेगी। ये हाई स्पीड बाइक है, जो सड़क पर आसानी से 116 kmph की स्पीड पकड़ लेती है। इस धांसू बाइक में 13 kW की मैक्सिमम पावर और दोनों टायरों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं।
OLA Roadster में तीन बैटरी पैक
OLA Roadster में फिलहाल कंपनी 3 वेरिएंट और एक कलर ऑफर करती है। बाइक में 3.5 kwh, 4.5 kwh और 6 kwh तीन बैटरी पैक मिलते हैं। ये बाइक एडिशन सेफ्टी के लिए एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आती है, ये सिस्टम बाइक के दोनों टायरों पर राइडर को फुल कंट्रोल देता है। बाइक में एलईडी लाइट और सिंपल हैंडलबार दिया गया है।
ये भी पढ़ें: 10 गुना कीमत पर बिकी Hero Centennial बाइक, कंपनी ने 75 बाइक बेचकर जुटाए 8.6 करोड़; पूरे पैसे कर दिए दान
ये भी पढ़ें: इंसान के यूरिन से चलता है ये ट्रैक्टर, अब पेट्रोल और डीजल की टेंशन हुई खत्म
संबंधित खबरें
सनरूफ से लेकर जेस्चर कंट्रोल तक, कार के ये 5 फीचर्स सच में कितने जरूरी?
3 hrs agoSafari का इलेक्ट्रिक अवतार जल्द देगा दस्तक, जानें कितनी होगी कीमत?
7 hrs agoदिवाली पर कार खरीदें या दिसंबर तक करें इंतजार? जानिए कब खरीदना फायदेमंद?
8 hrs agoदिवाली पर 1 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 125cc बाइक खरीदें?
1 day agoदिवाली पर खरीदें 5-स्टार सेफ्टी वाली कार, कीमत सिर्फ 5.75 लाख रुपये से शुरू
2 days agoदिवाली से पहले Land Rover Defender हुई 34 लाख रुपये तक सस्ती
2 days agoHyundai Bayon के टॉप और बेस मॉडल में 8 लाख से ज्यादा का फर्क, जानें कीमत
2 days agoजानें कब लॉन्च होगा Hyundai Bayon का CNG मॉडल और कितनी होगी कीमत?
3 days ago3.35 लाख तक सस्ती मिल रही कारें! इन SUV पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
3 days agoसेकंड हैंड कार खरीदते समय इन 4 तरह की गाड़ियों से बचें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines