Bajaj Freedom CNG Bike exhaust sound: बुलेट में लोगों को उसका मस्कुलर लुक और हाई बेस एग्जॉस्ट साउंड पसंद आता है। शुक्रवार को देश की पहली सीएनजी बाइक लॉन्च हुई है, जिसमें बजाज ने हाई एंड एग्जॉस्ट दिया है, इसमें जबरदस्त साउंड है। सोशल मीडिया पर वायरल इसके वीडियो में लोग इसके साउंड का बुलेट की आवाज से कंपेयर कर रहे हैं।
Bajaj CNG Bike ने पास किए 11 सेफ्टी टेस्ट
बजाज ऑटो के MD राजीव बजाज के साथ केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पूणे में ये सीएनजी बाइक लॉन्च की है। मिडिल क्लास लोगों की जेब पर पेट्रोल के बढ़ते बोझ को कम करने के लिए इस बाइक में सीएनजी और पेट्रोल दोनों फ्यूल ऑप्शन दिए गए हैं। कंपनी ने अपनी इस नई बाइक को ‘फ्रीडम’ नाम दिया है। कंपनी का दावा है कि ये फैमिली बाइक है, जो ऑफिस जाने और रोजमर्रा के घर के काम निपटाने के लिए बेस्ट है। बाइक ने टेस्टिंग के दौरान टायर, ब्रेक, क्रैश टेस्ट समेत सेफ्टी के 11 टेस्ट पास किए हैं।
Bajaj CNG Bike में दमदार इंजन पावर और स्पीड
इस बाइक में 2 लीटर का CNG सिलेंडर दिया गया है। ये न्यू जनरेशन बाइक है, जिसमें 125cc का हाई पावर इंजन मिलेगा। तेज स्पीड के लिए इसमें 9.5 PS की पावर और 9.7 Nm का टॉर्क जनरेट होगा। यह लॉन्ग रूट बाइक है, जिसमें एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 330 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज मिलेगी। इस धाकड़ बाइक में 2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। इस पहली सीएनजी बाइक का बेस वेरिएंट 95000 रुपये एक्स शोरूम में मिलेगा। फिलहाल ये बाइक तीन वेरिएंट में पेश की गई है।
| Variant Price | (Ex-Showroom) |
| Freedom 125 Disc LED | 1.10 लाख रुपये |
| Freedom 125 Drum LED | 1.05 लाख रुपये |
| Freedom 125 Drum | 95,000 रुपये |
Bajaj Freedom 125 का इंडिया से बाहर 6 देशों में होगी सेल
Bajaj Freedom 125 कुल वजन 147 kg का है, जिससे इसे सड़क पर तेज स्पीड में कंट्रोल करना आसान है। यंगस्टर्स के लिए इस डैशिंग लुक्स बाइक में एलईडी हेडलाइट और टेललाइट दिए गए हैं। बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंग। इसमें डिस्क और ड्रम दोनों ब्रेक का ऑप्शन मिलेगा। बाइक में स्टाइलिश लुक के लिए एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। आरामदायक सफर के लिए इस बाइक में सिंगल पीस सीट दी गई है। इसमें 7 डुअल टोन कलर ऑप्शन मिलेंगे। इंडिया के अलावा कंपनी अपनी पहली सीएनजी बाइक Freedom 125 को Egypt, Tanzania, Columbia, Peru, Bangladesh और Indonesia जैसे देशों में भी एक्सपोर्ट करेगी।
ये भी पढ़ें: Bajaj Freedom CNG Bike Live Updates: बजाज ने लॉन्च की पहली CNG बाइक, कीमत 95,000 से शुरू
ये भी पढ़ें: CNG बाइक से हर महीने कितने पैसे बचेंगे? Bajaj के अधिकारी ने बता दी सच्चाई…
संबंधित खबरें
अब E100 से चलेंगी कारें! सरकार ने बदला नियम, जानें किसे होगा फायदा
9 hrs agoHyundai ने 9.99 लाख में लॉन्च की नई SUV Bayon, फीचर्स कर देंगे हैरान
12 hrs agoदिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ये है भारत की 5 सबसे सस्ती EV
16 hrs agoगाड़ी का PUC एक्सपायर है या नहीं? मोबाइल से ऐसे करें चेक, वरना कटेगा चालान
2 days agoMaruti Victoris का नया Aurum एडिशन लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
2 days agoड्राइविंग में जरा-सी चूक पर कार देगी अलर्ट! सरकार बदलने जा रही सेफ्टी नियम
2 days agoइस धनतेरस घर लाएं ये सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली हाइब्रिड कार, देखें लिस्ट
2 days agoJK टायर के दाम फिर बढ़ेंगे 5%, जानें क्यों महंगे हो रहे हैं टायर
2 days agoMaruti ने महंगी की अपनी ये 7-सीटर फैमिली कार, जानिए नई कीमत
3 days agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines