Bajaj Freedom 125 CNG: बजाज फ्रीडम 125 CNG बाइक अपने Bi-fuel और जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स की वजह से बाजार में धूम मचा रही है। इस बाइक की कीमत 95,000 रुपये से शुरू होती है। यह तीन वेरिएंट में उपलब्ध है। फुल टैंक में यह 330 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है। अगर आप अभी भी यही सोच रहे हैं कि फ्रीडम 125 को खरीदना चाहिए या नहीं ? तो यहां हम आपको इस बाइक को खरीदने के 5 बड़े कारण बता रहे हैं…
1. दमदार इंजन
बजाज फ्रीडम में 125cc सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलता है जो 9.5 PS का पावर और 9.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है। 125cc में यह अकेला ऐसा इंजन है जो CNG+ पेट्रोल पर काम करता है। इंजन को इस तरह से Tune किया गया है ताकि यह हर तरह के म,मौसम में भी बढ़िया प्रदर्शन कर सके। इसका एग्जॉस्ट साउंड भी बुलेट जिसा है और यह बाइक लवर्स को खूब पसंद भी आ रहा है।
2. आसानी से पेट्रोल से CNG पर स्विच
बजाज फ्रीडम 125 CNG में खास फीचर ये भी है कि बाइक के हैंडलबार के राईट साइड पर एक स्विच दिया गया है, बस एक क्लिक पर आप पेट्रोल से सीएनजी पर स्विच कर सकते हैं। यानी कंपनी ने इसे आसान बाइक बना दिया है।
3. शानदार फीचर्स, बढ़िया माइलेज
बजाज फ्रीडम 125 एक किफायती बाइक साबित होगी। इसमें 2 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है जिसमे यह बाइक 130 किलोमीटर तक चलेगी। इसके अलावा बाइक में 2 किलोग्राम का ही CNG सिलेंडर दिया है और फुल टैंक पर यह 200किलोमीटर चलेगी। तो कुल मिलाकर यह बाइक 330 किलोमीटर (CNG+ पेट्रोल) तक चलेगी। यह बाइक ब्लूटूथ कनेक्टिविटी से लैस है। फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में डिजिटल स्पीडोमीटर, सबसे लंबी सीट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, हैंडलबार पर CNG और पेट्रोल शिफ्ट करने का बटन, USB पोर्ट और गियर शिफ्ट इंडिकेटर जैसे फीचर्स भी दिए हैं।
4. सेफ्टी का पूरा भरोसा
बजाज ने नई फ्रीडम 125 CNG 11 सेफ्टी टेस्ट पास किये हैं। इसके ऊपर से 10 टन का ट्रक गुजर पर इस बाइक का कुछ नहीं बिगड़ा, इतना ही नहीं इसके CNG टैंक को भी कोई नुकसान नहीं हुआ। इस टैंक के लेफ्ट और राइट साइड पर काफी मजबूत फ्रेम दिया है। कंपनी का दावा ही टक्कर लगने के बाद भी CNG टैंक की पोजीशन चेंज नहीं होगी। इतना ही नहीं CNG गैस लीक नहीं होगी। यानी राइडर के लिए यह पूरी तरह से सेफ है। बेहतर ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट टायर्स में डिस्क ब्रेक और रियर टायर में ड्रम ब्रेक की सुविधा मिलती है।
5. किफायती दाम
बजाज फ्रीडम CNG बाइक तीन वैरिएंट में आपको मिलती है। यह Carribean Blue, Cyber White, Ebony Black/Grey और Racing Red कलर ऑप्शन में मिलेगी।
| वेरीएंट | कीमत (एक्स-शोरूम) |
| Freedom 125 Disc LED | 1.10 लाख रुपये |
| Freedom 125 Drum LED | 1.05 लाख रुपये |
| Freedom 125 Drum | 95,000 रुपये |
यह भी पढ़ें: 27km की माइलेज के साथ घर लाएं ये सस्ती CNG SUVs, स्पेस के साथ माइलेज की नहीं होगी टेंशन
संबंधित खबरें
ठंड में परेशान नहीं करेगी गाड़ी! सर्दियों से पहले जरूर चेक कर लें कार की ये 6 चीजें
1 day agoHonda Elevate Facelift की बुकिंग शुरू, 21 हजार देकर कर सकते हैं बुक, 6 अक्टूबर को होगी लॉन्च
1 day agoपेट्रोल-डीजल तो वही, फिर BS6 गाड़ी कम प्रदूषण कैसे फैलाती है? जानिए BS4 और BS6 में असली फर्क
2 days ago1 अप्रैल से पेट्रोल-डीजल ही नहीं, EV और Hybrid पर भी लागू होंगे नए CAFE-3 नियम, जानिए क्या बदलेगा
2 days agoSkoda Cars Price Hike: 1 अक्टूबर से महंगी होंगी कंपनी की सभी कारें, जानें कितना बढ़ेगा दाम
2 days agoBMW 3 Series का नया अवतार हुआ पेश, 10 मिनट चार्ज पर मिलेगी 423 km की रेंज, जानें इसमें क्या खास?
3 days agoMahindra Thar OG लेने के लिए कितनी सैलरी चाहिए? 10 लाख के लोन पर जानें EMI का पूरा हिसाब
3 days agoUpcoming Car Launch In October: अक्टूबर में कार बाजार में लगेगा मेला! ये 10 नई गाड़ियां होंगी लॉन्च, देखें पूरी लिस्ट
3 days agoUpcoming Cars: 7-सीटर Hybrid SUV से नई Seltos तक, जल्द आने वाली हैं ये 3 बड़ी कारें, जानें क्या होगा खास
4 days agoTata ने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा! EV पर शुरू की BaaS स्कीम, अब इतनी सस्ती हो गईं टाटा की इलेक्ट्रिक कारें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines