27km की माइलेज के साथ घर लाएं ये सस्ती CNG SUVs, स्पेस के साथ माइलेज की नहीं होगी टेंशन

Cheapest CNG SUVs: अगर आप एक किफायती सीएनजी SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको मारुति सुजुकी से लेकर टाटा मोटर्स की कुछ शानदार CNG कारों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो आपके डेली यूज़ के लिए परफेक्ट साबित हो सकती हैं।

CNG_2e4048

Best CNG SUVs: भारतीय कार बाजार में CNG कारों की कामयाबी के बाद अब CNG SUVs की खूब डिमांड बढ़ रही है। वैसे भी SUV की माइलेज, हैचबैक कार की तुलना में कम ही आती है। ऐसे में इनमें CNG का ऑप्शन मिलना ग्राहकों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है। अगर आपका बजट 8-10 लाख रुपये तक का है तो यहां हम आपको किफायती CNG SUVs के बारे में जानकारी दे रहे हैं। बढ़िया माइलेज के साथ आपको स्पेस की भी कोई दिक्कत नही होगी।

Tata Punch CNG

  • कीमत: 7.22 लाख रुपये
  • माइलेज: 26.49 km/kg

टाटा पंच अपने सेगमेंट की सबसे सस्ती CNG एसयूवी है। इसकी कीमत 7.22 लाख रुपये से शुरू होती है। Punch CNG में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है। यह तीन सिलेंडर इंजन है, जो सीएनजी 73.4 PS की पावर और 103 Nm का टॉर्क देता है। इसमें स्पेस की कमी नहीं है। इसमें 2 छोटे CNG टैंक दिये हैं जिसकी वजह से बूट में स्पेस की कमी नहीं रहती।आप काफी सामान यहां रख सकते है।

Hyundai Exter CNG

  • कीमत: 8.43 लाख रुपये से शुरू
  • माइलेज: 27.1 km/kg

Hyundai की कॉम्पैक्ट एसयूवी Exter ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है। इसमें 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है। इसमें CNG का भी ऑप्शन आपको मिलता है। Exter CNG को आप S और SX वेरिएंट में खरीद सकते हैं। इनकी कीमत 8.43 लाख रुपये और 9.16 लाख रुपये है। गाड़ी में आपको एक ही CNG टैंक मिलता है, फिर भी बूट स्पीड ठीक-ठाक रहता है।

 

Maruti Suzuki Brezza CNG

  • कीमत: 9.29लाख रुपये से शुरू
  • माइलेज: 25.51 km/kg

मारुति सुजुकी ब्रेज़ा अपने सेगमेंट की सबसे बेहतरीन कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसमें तीन CNG वेरिएंट मिलते है, जिनकी कीमत 9.29 लाख रुपये से शुरू होती है। गाड़ी में स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है। CNG टैंक होने के बाद भी बूटस्पेस की कोई दिक्कत नहीं होती। ब्रेज़ा अकेली ऐसी कॉम्पैक्ट एसयूवी है जो खराब रास्तों को जब पार करती है तब कार में बैठे लोगों को भी दिक्कत नहीं आती। इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है और इसकी माइलेज 25.51 km/kg है।

  Maruti Suzuki Fronx CNG

  • कीमत: 8.46 लाख रुपये से शुरू
  • माइलेज: 28.51 km/kg

Maruti Suzuki की Fronx काफी स्टाइलिश एसयूवी है और अब इसकी बिक्री भी लगातार बढ़ रही है। फ्रोंक्स को कंपनी की ही बलेनो के प्लेटफॉर्म पर बनाया है।1.0L और 1.2L लीटर पेट्रोल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। यह CNG ऑप्शन में भी आती है जिसकी कीमत 8.46 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें स्पेस काफी अच्छा है और खास बात ये है कि CNG टैंक फिट होने के बाद भी बूट में स्पेस अच्छा मिलता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ